अशोक नगर जिला अस्पताल में नवजात की हत्या फोटो सोर्स- नवभारत
अशोकनगर

अशोकनगर जिला अस्पताल में गला घोंटकर नवजात की हत्या, परिवार में पैदा हुई थी तीसरी बेटी, परिजनों पर शक

Ashoknagar Crime News: अशोकनगर जिला अस्पताल में नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम में गला दबाने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने हत्या के शक में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रीतेश जैन

Ashoknagar Newborn Baby Death : अशोकनगर जिला अस्पताल में एक नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। नवजात के गले पर निशान मिले थे और मुंह से खून भी निकल रहा था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रथम दृष्टया बच्ची के परिजनों पर ही शक जताया जा रहा है। बच्ची परिवार की तीसरी बेटी थी, ऐसे में बेटी के जन्म को लेकर घटना की आशंका भी जताई जा रही है।

SNCU वार्ड में भर्ती थी नवजात

जानकारी के मुताबिक सकर्रा गांव की भावना पति केदार विश्वकर्मा ने शुक्रवार-शनिवार के दौरान बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद नवजात को अशोकनगर जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में बच्ची की देखभाल की जा रही थी। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बच्ची की मां भावना ने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया।

गले पर निशान और मुंह से निकला खून

बच्ची की मौत के बाद उसके गले पर निशान दिखाई दिए। इसके अलावा मुंह से खून निकल रहा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी गई और नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत होने के संकेत मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

दूध पिलाने के लिए दादी ले गई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार घटना के समय नवजात की मां भावना और दादी राजनबाई अस्पताल में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बच्ची को दूध पिलाने के लिए दादी उसे अपने साथ ले गई थी। इसके बाद दोपहर में जब बच्ची को मां ने देखा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। डॉक्टरों को सूचना दी गई, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। बच्ची के दादा और अन्य परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे, जबकि पिता बच्ची की चाची को लेने के लिए गांव गए हुए थे।

SNCU में CCTV कैमरे नहीं लगे

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बीएल टैगोर ने बताया कि SNCU वार्ड में मां और दादी के अलावा किसी अन्य परिजन को जाने की अनुमति नहीं थी। वार्ड में CCTV कैमरे भी नहीं लगे हैं। हालांकि पुलिस ने अस्पताल के अन्य हिस्सों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना के समय मौजूद लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह के मुताबिक मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के आसपास और अन्य स्थानों के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बच्ची की मौत के पीछे वास्तविक कारण और इसमें किसकी भूमिका है, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह