घायलों से मिलतीं कमिश्नर (फोटो सोर्स- नवभारत) 
अनूपपुर

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान

Six People Died In Accident: उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। कमिश्नर ने घायलों से मुलाकात की है। सीएम ने मुआवजे का एलान किया है।

प्रीतेश जैन

Anuppur Tractor Trolley Accident: उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार शहडोल मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना।

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा, सरई चौकी, थाना कारणपठार क्षेत्र तथा उमरिया जिले की सीमा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में 6 लोगों की मौत, 22 घायल

हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पड़मनिया से ग्राम बिजौरा जा रहे थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात

कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उपचाररत घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान कमिश्नर ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए X पर लिखा अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है।

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 8-8 लाख रुपए

प्रशासन ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रुपए और संबल योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक मृतक के परिवार को कुल 8 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। घटना के बाद प्रशासनिक अमला राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा रहा। इधर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?