विंटर फेसपैक फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Winter Skincare: मूंग से मसूर दाल तक, सर्दियों में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू फेस पैक, रूखी त्वचा को मिलेगी नमी

Winter Face Packs: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं तो मूंग दाल, मसूर दाल, बेसन और ओट्स से घर पर बनाएं ये 5 आसान फेस पैक। जानें लगाने का तरीका और जरूरी सावधानियां।

रीता राय सागर

Highlights:

  • मूंग दाल से लेकर मसूर दाल तक, घर पर 5 आसान फेस पैक बनाएं।

  • सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा को नमी और पोषण दें।

  • दाल फेस पैक चेहरे को नमी और एक्सफोलिएशन देने का काम करता है।

Homemade Face Pack For Dry Skin: सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवा और वातावरण में नमी की कमी के कारण त्वचा बेजान दिखने लगती है। चेहरा खिंचा-खिंचा, रूखापन और बेजान त्वचा जैसी समस्या होने लगती हैं। ऐसे में सिर्फ चेहरा धोना काफी नहीं होता, बल्कि त्वचा को मॉइश्चराइज रखना भी जरूरी है।

अगर आपको भी होममेड स्किन केयर पसंद है, तो रसोई में मौजूद कुछ चीजों से आसान फेस पैक तैयार कर सकती हैं। मूंग दाल, मसूर दाल, बेसन और ओट्स जैसी चीजों से बनने वाले ये फेस पैक त्वचा को साफ और मुलायम रखते हैं।

मूंग दाल और दूध का फेस पैक

मूंग दाल को अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब एक कटोरी में 2 चम्मच मूंग दाल का पाउडर लें और उसमें जरूरत के अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। यह पैक त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है।

मसूर दाल और एलोवेरा जेल का फेस पैक

मसूर दाल को रातभर भिगोकर रखें। अगले दिन इसका पानी निकालकर दाल को अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें एक चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ कर लें।

फेसपैक

बेसन और मलाई का फेस पैक

सर्दियों में आपकी त्वचा रूखी हो जाती है तो बेसन और मलाई का पैक आपके लिए असरदार है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ताजी मलाई मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन साफ होगा और साथ ही मॉइस्चराइज भी होगा।

ओट्स और शहद का फेस पैक

ओट्स को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब 2 चम्मच ओट्स पाउडर में एक चम्मच शहद और थोड़ा पानी मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ओट्स स्किन पर सौम्य होता हैं और शहद पैक को मॉइस्चराइज करता है।

फेसपैक

चना दाल और दही का फेस पैक

चना दाल को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे बारीक पीस लें। अब 2 चम्मच पेस्ट में एक चम्मच ताजा दही मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर लगभग 10 मिनट रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें।

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट

देवेंद्र फडणवीस हैं मफलर मैन! रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले- अजित दादा की हत्या के संदिग्धों को बचा रहे CM

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ