महिला के टूटते हुए नाखून (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

क्यों बार-बार टूटते हैं नाखून? कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप; आज ही सुधार लें ये 3 गलतियां!

Brittle Nails Causes: बार-बार नाखून टूटना सिर्फ ब्यूटी प्रॉब्लम नहीं बल्कि शरीर में पोषण की कमी या गलत आदतों का संकेत भी हो सकता है। समय रहते इन गलतियों को नहीं सुधारा गया तो समस्या बढ़ सकती है।

प्रीति शर्मा

Nails Care Tips: अक्सर लोग नाखूनों के टूटने को एक साधारण समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं या सिर्फ बाहरी क्रीम और तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके नाखून आपकी आंतरिक सेहत का आईना होते हैं? बार-बार नाखून टूटना शरीर में पोषक तत्वों की कमी और आपकी कुछ गलत आदतों का नतीजा हो सकता है।

क्यों टूटते हैं नाखून

मेडिकल भाषा में नाखूनों के टूटने की समस्या को ऑन्कोसिज़िया कहा जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शरीर में बायोटिन, विटामिन B-12 और आयरन की कमी होना है। जब शरीर में इन पोषक तत्वों का स्तर गिरता है तो नाखूनों की परतें कमजोर होकर फटने लगती हैं। इसके अलावा थायराइड की समस्या या एनीमिया के कारण भी नाखून बार-बार टूटते हैं।

बार-बार हाथ धोना

क्या आप जानते हैं कि बार-बार हाथ धोना या लंबे समय तक बर्तनों की सफाई करना आपके नाखूनों का सबसे बड़ा दुश्मन है। पानी और साबुन के रसायनों के कारण नाखून अपनी प्राकृतिक नमी खो देते हैं और सूखे होकर टूटने लगते हैं।

नेल पॉलिश रिमूवर

सस्ते और एसीटोन (Acetone) युक्त नेल पॉलिश रिमूवर का बार-बार इस्तेमाल नाखूनों की ऊपरी सुरक्षात्मक परत को खत्म कर देता है। अगर आप हर दूसरे दिन नेल पेंट बदलती हैं तो यह आपके नाखूनों को जड़ से कमजोर बना रहा है।

नाखूनों का इस्तेमाल

हम में से कई लोग कोल्ड ड्रिंक का कैन खोलने, टेप निकालने या किसी चीज को खुरचने के लिए नाखूनों का इस्तेमाल करते हैं। यह दबाव नाखूनों में माइक्रो-ट्रॉमा पैदा करता है जिससे वे धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं। कैसे बनाएं नाखूनों को मजबूत

  • अपने भोजन में अंडे, बादाम, फलियां और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। ये बायोटिन और आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं।
  • रात को सोने से पहले नाखूनों और क्यूटिकल्स पर गुनगुने नारियल या जैतून के तेल से 5 मिनट मालिश करें।
  • घर के काम करते समय रबर के दस्ताने पहनें ताकि नाखून सीधे पानी और डिटर्जेंट के संपर्क में न आएं।

अगर ये उपाय करने के बाद भी समस्या बनी रहती है तो यह किसी हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल