File Photo 
लाइफस्टाइल

'निर्जला एकादशी व्रत' और हजारों वर्ष पहले 'महाभारत काल' का क्या है संबंध? जानिए आस्था और भक्ति की पौराणिक कथा

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

'निर्जला एकादशी' (Nirjala Ekadashi) व्रत ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस वर्ष यह व्रत 10 जून शुक्रवार को है।

माना जाता है कि इस दिन बिना कुछ खाए-पीए व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।शास्त्रों के अनुसार, 'निर्जला एकादशी व्रत' का संबंध द्वापर युग से है। महाभारत काल में पांडवों से जुड़ी एक कथा है जिसमें 'निर्जला एकादशी' का महत्व बताया गया है। आइए जानें इस बारे में -

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार महर्षि वेदव्यास ने पांडवों समेत कुंती और द्रौपदी को हर एकादशी पर व्रत रखने के लिए कहा था। यह बात सुनकर पांडु पुत्र भीम चौंक गए। भीम ने महर्षि से कहा कि हर मास में दो बार एकादशी आती है, इस तरह एक वर्ष में 24 एकादशी आती हैं। भीम के लिए हर एकादशी पर व्रत रखना संभव नहीं था। क्योंकि उसके पेट में वृक नाम की अग्नि है, जो अत्यधिक भोजन ग्रहण करने के बाद भी शांत नहीं होती है।

भीमसेन ने कहा कि वह कुछ घंटे भी भूखे नहीं रह सकते तो हर एकादशी पर बिना कुछ खाए पिए व्रत कैसे रखेंगे। तब महर्षि वेदव्यास ने इसका समाधान बताया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुम निर्जला व्रत रखना, इससे तुम्हें 24 एकादशी व्रत का पुण्य मिलेगा। भीम ने गुरु के कहे अनुसार बड़े साहस के साथ निर्जला एकादशी का व्रत रखा। मगर आखिर में वह मूर्छित हो गया। तब पांडवों ने गंगाजल छिड़ककर उसकी मूर्छा दूर की। इस तरह निर्जला एकादशी' को 'भीमसेन एकादशी' भी कहा जाने लगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 'निर्जला एकादशी' का व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही व्रत करने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कीड़े-मकोड़ों से राहत और पक्के घर की सौगात, PM मोदी को यवतमाल के कृष्णा टेकाम ने सुनाई अपने नए घर की कहानी

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी