क्या है महिलाओं में एक्ने की वजह (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

चेहरे पर अगर बार-बार आ रहे हों Pimples, तो इलाज से पहले इसकी वजह की जड़ पहचानिए, निजात पाने में मिलेगी बड़ी मदद

हार्मोनल बदलाव, तनाव, खान-पान और स्किन केयर रूटीन जैसे कई कारणों से महिलाओं को एक्ने मुंहासों की समस्या होने लगती है। ऐसे में आज हम इन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो महिलाओं में एक्ने की वजह हो सकते है।

सीमा कुमारी

Acne Causes In Women: यूं तो चेहरे पर कील-मुंहासों का होना आम प्रॉब्लम हैं। जिससे पुरुष और महिलाए दोनों परेशान रहते हैं। क्योंकि इनकी वजह से चेहरे की सुंदरता छिन जाती हैं। ऐसे में आपको चेहरे पर कील-मुंहासों होने का कारण जरुर जानना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं में एक्ने के कारण पुरुषों की तुलना में अलग हो सकते हैं।

हार्मोनल बदलाव, तनाव, खान-पान और स्किन केयर रूटीन जैसे कई कारणों से महिलाओं को एक्ने यानी कील-मुंहासों की समस्या होने लगती है। ऐसे में आज हम इन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो महिलाओं में एक्ने की वजह हो सकते हैं।

जानिए क्या है महिलाओं में एक्ने की वजह :

गलत खानपान और पोषण की कमी

गलत खानपान और पोषण की कमी से भी महिलाओं में एक्ने की वजह हो सकते हैं। आपको बता दें, जंक फूड, तला-भुना खाना, ज्यादा मीठा और डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से भी एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। इन फूड आइटम्स से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है और त्वचा पर मुंहासे निकल आते हैं। विटामिन-ए, सी, ई और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी भी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं और एक्ने की वजह बन सकते हैं।

आनुवांशिक कारण

कुछ महिलाओं को एक्ने की समस्या जेनेटिक यानी अनुवांशिक कारणों से भी होती है। अगर परिवार में किसी को एक्ने, ऑयली स्किन या पीसीओएस की समस्या रही है, तो आपमें भी इसके होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, सही देखभाल और डॉक्टरी सलाह से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

ज्यादा मेकअप और प्रदूषण का असर

रोजाना मेकअप करने और उसे सही तरीके से न हटाने से भी त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। इसके अलावा, प्रदूषण, धूल और गंदगी त्वचा पर जमकर स्किन पोर्स को क्लॉग करते हैं और बैक्टीरिया पैदा करते है, जिससे एक्ने बनते हैं। इसलिए, रात को सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

हार्मोनल असंतुलन

महिलाओं में एक्ने का सबसे बड़ा कारण हार्मोनल बदलाव होता है। पीरियड्स, प्रेगनेंसी, पीसीओएस (PCOS) और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे सीबम (ऑयल ग्लैंड्स का सीक्रेशन) बढ़ जाता है। इसकी वजह से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे मुंहासे निकल आते हैं।

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल