स्किन को मुलायम और शाइनी बनाता है सिंघाड़ा (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

ठंड के मौसम का 'यह' फल देगा त्वचा को जवां ताज़गी, जानिए कैसे करें इसका उपयोग

Chestnuts Benefits for Skin: सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण स्किन से नमी चली जाती है और ड्राईनेस आने लगती है। ऐसे में सिंघाड़े के आटे से बना फेस पैक उपयोगी साबित हो सकती है।

सीमा कुमारी

Home Remedies for Glowing Skin: सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर, इस मौसम में त्वचा का बेजान और रूखा होना काफी आम बात है। ठंडी हवाओं के कारण स्किन से नमी चली जाती है और ड्राईनेस आने लगती है।

इससे बचने के लिए अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे कई साइड इफेक्ट्स का भी डर रहता है। ऐसी स्थिति में कुछ घरेलू नुस्खे ही बेहद काम आते हैं, जो स्किन को मुलायम और शाइनी बनाने का काम करते हैं।

स्किन को मुलायम और शाइनी बनाता है सिंघाड़ा

जैसा कि आप जानते है कि, सर्दियों में बहुत सारे मौसमी फल-सब्जी मिलना शुरू हो जाते है। इनका सेवन शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी में से एक फल है सिंघाड़ा जो बाजार में 10 रुपये में आसानी से आपको मिल सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फल में प्राकृतिक हाइड्रेशन और एंटी-एजिंग प्रोपर्टीज होती हैं जो स्किन को जवां बनाए रखने में मददगार होती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन भी पाए जाते हैं जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है।

सिंघाड़े का फेस मास्क बनाने का तरीका

सिंघाड़े का फेस मास्क बनाने के लिए आप 5-6 सिंघाड़ों को छीलें और मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें और इसमें कॉफी पाउडर के साथ कच्चा दूध मिला दें। इससे आपका फेस मास्क तैयार हो जाएगा।

बेसन, शहद और सिंघाड़े का फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। इसके लिए आप कुछ सिंघाड़ों को छीलें और मिक्सी में पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में अब बेसन और शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. चेहरे पर लगाने के लिए ये मास्क तैयार है।

मसूर दाल, गुलाबजल और सिंघाड़े का फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप पहले थोड़ी सी मसूर दाल को 30 मिनट के लिए भिगाकर रख दें। इसके बाद 5-6 सिंघाड़ों को छिलकर मिक्सी में पेस्ट बना लें। फिर दाल को भी पीस कर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब दोनों पेस्ट को गुलाबजल के साथ मिक्स कर लें और आपको फेस मास्क तैयार हो जाएगा।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान