Vitamin D Deficiency (Source. Pinterest) 
लाइफस्टाइल

किस विटामिन की कमी से हड्डियां हो जाती हैं कमज़ोर? इन चीजों को डाइट में शामिल कर बनाएं हड्डियां मजबूत

Vitamin D Deficiency: हड्डियों के कमजोर होने का मुख्य कारण विटामिन D और कैल्शियम की कमी होती है। सही डाइट और पर्याप्त धूप लेने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और कमजोरी दूर हो सकती है।

सीमा कुमारी

Vitamin D Deficiency Bones: आजकल कम उम्र में ही लोगों को हड्डियों में दर्द, कमजोरी और शरीर में थकान जैसी समस्याएं होने लगी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार , इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी बताई जा रही है। खासतौर पर, शरीर में विटामिन D और कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे दर्द और थकान महसूस होती है।

खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली भी इन समस्याओं को बढ़ा देती है। अगर आप भी हड्डियों में दर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको आज बताते हैं, ये किस कमी के कारण होता है ?

किस विटामिन की कमी से होती हैं हड्डियों में दर्द ?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, हड्डियों में दर्द होने का मुख्य कारण शारीर मे विटामिन डी की कमी होता है। अगर इसकी कमी शरीर में होने लगती है, तो हड्डियों में दर्द, कमजोरी और अकड़न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बात की जाए, तो विटामिन B12,विटामिन C और कैल्शियम की कमी भी हड्डियों और मांसपेशियों को अंदर से बुरी तरह खोखला कर देती है। इसलिए सही खानपान के साथ विटामिन D और कैल्शियम से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाए।

विटामिन D की कमी के क्या है लक्षण?

शरीर में विटामिन डी की कमी होने का कारण खराब खान-पान, धूप में कम निकलना, बदलती लाइफस्टाइल बताया जा रहा है। खासतौर पर, युवाओं में भी जोड़ों का दर्द और हड्डियों की कमजोरी (Weak Bones) तेजी से बढ़ रही है। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द, जल्दी थक जाना, बार-बार बीमार पड़ना, मांसपेशियों में कमजोरी, बाल झड़ना इन चीजों की समस्या होने लगती है।

ऐसे करें विटामिन डी की कमी को पूरा ?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही, हरी सब्जियां, अंडा, फल और सूखे मेवे को रोजाना शामिल करना ही चाहिए। इसके अलावा, रोजाना कुछ समय सुबह-सुबह धूप में बैठे। डॉक्टर की सलाह आपको जरूर लेनी है।अगर आप लापरवाही करते हैं, तो आप कई सारी बीमारियां शरीर को घेर लेंगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला