लाइफस्टाइल

तुलसी के पत्ते का इस तरह इस्तेमाल करने से मिलेगा जूं से छुटकारा

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

आमतौर पर औषिधीय गुणों से भरपूर तुलसी का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से जुओं की समस्या से राहत मिल सकती है। अब सवाल यह है कि कैसे करें तुलसी का इस्तेमाल ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप जूं से परेशान हैं, तो अपने सिर को तुलसी के पानी से धोएं। ऐसा करने से जूं की समस्या से राहत मिल सकती है।

जूं को दूर करने के लिए आप नारियल के तेल में बदाम के तेल को मिलाएं और उसमें तुलसी का पानी मिक्स करें अब बने हुए मिश्रण को अपने सिर पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। ऐसा करने से जूं की समस्या से राहत मिल सकती है।

आप चाहें तो तुलसी के पेस्ट में सेब के सिरके को मिलाकर अपने सिर पर लगाएं। ऐसा करने से जुओं की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, आप 15 से 20 मिनट के लिए तुलसी के पत्तों का लेप सिर पर लगाएं. ऐसा करने से जूं से छुटकारा मिल सकता है।

आप नारियल के तेल को गर्म करके तुलसी के पत्तों को उबालें और बने तेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से भी जुएं से राहत मिल सकती है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद