गणेश पंडाल की झलक (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

वर्ल्ड कप टी-20 हो या फिर बर्थ डे पार्टी, भारत के हर हिस्से में नजर आई गणेश पंडालों की यूनिक थीम

गणेशोत्सव का दौर जहां पर जारी है वहीं पर हर गणेश पंडाल से लेकर घरों में गणपति बप्पा की आराधना का दौर जारी है। यह खास मौका है जहां पर साल 2024 में शानदार और यूनिक गणेश पंडाल बनाए गए है। जो देखने लायक है चलिए देखते हैं इन गणेश पंडालों की खास झलक

दीपिका पाल
गणेशोत्सव का दौर जहां पर जारी है वहीं पर हर गणेश पंडाल से लेकर घरों में गणपति बप्पा की आराधना का दौर जारी है। यह खास मौका है जहां पर साल 2024 में शानदार और यूनिक गणेश पंडाल बनाए गए है। जो देखने लायक है चलिए देखते हैं इन गणेश पंडालों की खास झलक।
मोदक वाली थीम- भगवान श्री गणेश के प्रिय भोग लड्डू से तैयार गणेश पंडाल मन मोह रहा है। यहां पर फूलों और रंग-बिरंगे का इस्तेमाल करके मोदक बनाए गए हैं और फिर इसे गणेश पंडाल में सजाया गया इसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप टी-20 वाली थीम -गुजरात के एक गणेश पंडाल में टी 20 वर्ल्ड कप की थीम पर सजा हुआ गणेश पंडाल नजर आएगा। इसे खुद क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया है।
राम मंदिर थीम- इस बार अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर को भी गणेश पंडाल में जगह दी गई है जहां पर मुंबई के लालबागचा राजा का गणपति पंडाल इस थीम पर ही है।
मेंटल हेल्थ पर आधारित थीम- मुंबई के अंधेरी में जेबी नगर में स्थित ऋद्धि सिद्धि मंडल ने अपने 49वें साल में इस गणेश उत्सव पर 'मानसिक स्वास्थ्य' के बारे में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर 'जियो जी भर के' नाम से एक दिलचस्प 15 मिनट का लाइव ड्रामा बनाया है, जो दिखाता है कि मानसिक स्वास्थ्य मुंबईकरों पर कैसे असर डालता है और कैसे लोग अपने जीवन में बदलाव कर सकते हैं।
बर्थ डे पार्टी थीम- भगवान गणेश के पंडाल को जन्मदिन की पार्टी की तरह भी कई जगहों पर सजाया गया है इसमें ही कई गणेश पंडाल ऐसे है जिसे बर्थडे पार्टी की थीम पर सजाया गया है।
इको फ्रेंडली थीम- गणपति का एक पंडाल पूरी तरह से इको फ्रेंडली बनाया गया है. इस हरियाली और फूलो से सजाया गया है. इससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा. पंडाल में पेड़-पौधे, रंग-बिरंगे फूल और पत्ते लगाए गए हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट