Meditation Kaise Kare In Hindi: आधुनिक जीवनशैली बहुत व्यस्त है। रूटीन से हटकर किसी भी काम को करने के लिए समय निकालना पड़ता है। दैनिक जीवन में किसी न किसी कारण से सभी को तनाव व चिंता रहती है। इसे कम करने के लिए मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।
लेकिन जब बात मेडिटेशन की आती है, तो ज्यादातर लोग शांत जगह पर बैठकर सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मेडिटेशन एक मानसिक व्यायाम है, जिसमें फोकस, अवेयरनेस और रिलैक्सेशन शामिल है। इससे दिमाग को शांति मिलती है और स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है। इसे करने बहुत सारे तरीके हैं, जैसे- माइंडफुलनेस मेडिटेशन, स्पिरिचुअल मेडिटेशन, फोकस मेडिटेशन, मूवमेंट मेडिटेशन, मंत्र मेडिटेशन। यहां हम 5 मेडिटेशन तकनीक के बारे में बताएंगे।
यह एक ट्रेडिशनल बौद्ध और भारतीय मेडिटेशन की तकनीक है। इस मेडिटेशन में मस्तिष्क में आने वाले नकारात्मक विचारों पर कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है। इसमें आंतरिक शांति के लिए मन को शांत किया जाता है। इस दौरान अपना पूरा ध्यान वर्तमान पर केंद्रित करना होता है। अतीत और भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान पर फोकस करने से स्ट्रेस कम होता है और एंग्जायटी की समस्या दूर होती है।
इस मेडिटेशन तकनीक में आपको अपनी प्यार वाली फीलिंग्स को जगाना होता है। कई बार करूणा और दया की जरूरत पड़ती है। इस दौरान आंखों को बंद करके सारा ध्यान सांसों पर लगाते हुए अपने भीतर के प्रेम और दया भाव पर लगाना होता है। जो है सब अच्छा है और सभी लोग अच्छे हैं। इस भाव से ब्रेन स्ट्रॉन्ग होता है। इससे दिमाग तेज होता है और तनाव दूर होता है।
इसमें हम अपना सारा ध्यान किसी एक विशेष वस्तु पर केंद्रित करते हैं। अपने आस-पास की हर चीज को ध्यान में रखते हैं और फिर फोकस अपनी सांसों पर लगाते है। इसके लिए किसी मंत्र या किसी विशेष शब्द का सहारा लिया जा सकता है।
इस मेडिटेशन को करके आप खुद को मानसिक तौर पर मौजूदा परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार करते हैं। इससे जागरूकता बढ़ती है। इससे ब्रेन सचेत और सतर्क बनता है। इससे कई मानसिक बीमारियों को ठीक करने, अवसाद और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- Full Body Workout: जिम जाने का टाइम नहीं है, तो ये 5 मिनट का एक्सरसाइज आपको देगा फिट बॉडी और लंबी उम्र
कई लोगों के लिए एक जगह बैठकर ध्यान लगाना मुश्किल होता है, तो आप मूवमेंट मेडिटेशन कर सकते हैं। इसमें आप कोई भी काम कर सकते हैं। वॉक कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान किसी एक जगह केंद्रित रखना है। ऐसा करने से आपके माइंड को शांति मिलेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।