दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जहां बस जाएंगे भारत के कई शहर

दुनिया में सड़क, रेल मार्ग और हवाई यात्रा की वजह से लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन आसान हो गया है। इन तीनों में सबसे ज्यादा तेज ट्रांसपोर्ट का माध्यम हवाई यात्रा है। दुनिया में कई शानदार एयरपोर्ट बनाए गए है।

प्रीति शर्मा

World Biggest Airport: दुनिया में सड़क, रेल मार्ग और हवाई यात्रा की वजह से लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन आसान हो गया है। इन तीनों में सबसे ज्यादा तेज ट्रांसपोर्ट का माध्यम हवाई यात्रा है। इसके लिए दुनियाभर में कई शानदार एयरपोर्ट बनाए गए हैं। फ्लाइट्स की वजह से यात्री एक देश से दूसरे देश में पलक झपकते ही पहुंच सकता है। जिसके लिए हर देश के पास अपना एक एयरपोर्ट होता है। लेकिन आज हम जानेंगे दुनिया के उस एयरपोर्ट के बारे में जो सबसे बड़ा है। यह इतने एरिया में फैला हुआ है कि यहां पर भारत के आगरा जैसे 6 शहर बस सकते हैं।

कहां है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम में है। इसका नाम किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट में साल 1999 में कमर्शियल फ्लाइट्स ने उड़ाने भरना शुरू कर दिया था। तब से लेकर आज तक यह देश और दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर उभरा है। इस एयरपोर्ट का एरिया करीब 299.61 वर्ग मील में फैला है। कहा जाता है कि इस एयरपोर्ट का आकार लगभग न्यूयॉर्क शहर के समान है। कई लोग यह भी कहते हैं कि यह एयरपोर्ट मुंबई शहर से भी बड़ा है।

किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात करें तो इसका निर्माण साल 1983 में हुआ था। खाड़ी युद्ध के दौरान इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल अमेरिकी एयरबेस के रूप में किया गया था। हालांकि एरिया में सबसे बड़ा होने के बाद भी यह सबसे बिजी एयरपोर्ट नहीं है।

दम्माम में घूमने के लिए जगहें

अगर आप दम्माम घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यहां पर कई सारी जगहें मौजूद हैं। यहां पर अल फैलाव और अल जौहर संग्रहालय मौजूद है। टूरिस्टों के लिए सऊदी अरब में कुरान की 500 साल पुरानी प्रति रखी हुई है। जिसे देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लगती है। यहां स्थित म्यूजियम में पुरानी कारें, प्राचीन ग्रामोफोन और कालीन देखा जा सकता है।

सऊदी अबर का सबसे बिजी और नंबर 1 एयरपोर्ट किंग अब्दुल अजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट मक्का जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य रूप से कार्य करता है। यह जेद्दा केंद्र से करीब 19 किमी उत्तर में और मक्का से 80 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है। इस एयरपोर्ट पर आपको हजारों की संख्या में यात्रियों की भीड़ नजर आ सकती है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं