पासपोर्ट (सौ.फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

दुनिया के इस देश का पासपोर्ट से सबसे पावरफुल, जानें क्या है भारत की रैंकिंग

साल 2024 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट वाले देशों की संख्या के बारे में बताया गया है। लिस्ट में इस साल सिंगापुर का नाम दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट में शामिल है।

प्रीति शर्मा

Most Powerful Passports List: साल 2024 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट वाले देशों की संख्या के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 199 पासपोर्ट को उन देशों की संख्या के आधार पर रैंक किया गया है जहां पर पासपोर्ट के साथ वीजा फ्री जर्नी की जा सकती है। इस लिस्ट में इस साल सिंगापुर का नाम दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल है।

पावरफुल पासपोर्ट का अर्थ है कि उस देश के नागरिकों को दूसरे देशों में मिलने वाली वीजा फ्री एंट्री। फिलहाल सिंगापुर दुनिया के 199 देशों में सबसे ऊपर है। सिंगापुर के पासपोर्ट के साथ दुनिया के 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री की जा सकती है। यह देश हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार टॉप रैंकिंग में है।

सिंगापुर (सौ.सोशल मीडिया)

पावरफुल पासपोर्ट में क्या है भारत का स्थान

दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में अक्टूबर 2024 में भारत 83वें स्थान पर है। इस रैंकिंग में भारत के साथ मॉरिटानिया, सेनेगल और तजाकिस्तान संयुक्त स्थान पर है। इस हिसाब से भारत के लोग करीब 58 देशों में वीजा फ्री जर्नी कर सकते हैं। इसके अलावा मालदीव का पासपोर्ट दुनिया का 58वां सबसे पावरफुल पासपोर्ट है।

टॉप पांच रैंकिंग में कौन-कौन देश हैं शामिल

दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पांच देशों का नाम शामिल है। जिसमें जर्मनी, इटली, जापान, फ्रांस और स्पेन शामिल है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार इन देशों के पासपोर्ट 227 में से 192 जगहों पर बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन और डेनमार्क है। इस देशों के पासपोर्ट धारक लोग 191 जगहों पर बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। वहीं, इस लिस्ट में बेल्जियम, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, न्यूजीलैंड और यूके दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल का नाम शामिल है। इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 189 जगहों पर घूम सकते हैं।

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO