दिल्ली मार्केट (सौ.सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

सर्दियों में दिखना है स्टाइलिश तो दिल्ली के इन बाजारों को करें विजिट, सस्ते में मिल जाएंगे गर्म कपड़े

दिल्ली में कपड़ों के लिए सबसे सस्ता और अच्छा बाजार सरोजनी नगर है। यह दुनियाभर में काफी फेमस है। बाहर से आने वाले लोग एक बार इस जगह शॉपिंग करने जरूर जाते हैं। इसके अलावा आपको कपड़ों में कई ऑप्शन मिल जाएंगे।

प्रीति शर्मा

दिल्ली: नवंबर का महीना शुरू होते ही हल्की सर्दी का अहसास होने लगता है, वहीं पहाड़ी इलाकों में सर्दी शुरू हो गई है। जल्दी ही देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगेगी जिसके बाद लोगों को मोटी जैकेट, कोर्ट और अन्य गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगेगी। इसके लिए दिल्ली से बेहतर जगह आपको और कहां मिलेगी। सर्दियों की शॉपिंग करते समय बजट के साथ-साथ स्टाइल का भी खास ख्याल रखा जाता है। ऐसे में दिल्ली के बाजारों से बेहतर ऑप्शन क्या हो सकता है। इन बाजारों में ठंड के नए कलेक्शन आने शुरू हो गए हैं। अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाते हैं तो इसके लिए सर्दियों की खरीदारी करने के लिए दिल्ली बहुत ही बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी ही मार्केट के बारे में बताएंगे जहां 500 रूपए या उससे कम में ही गर्म कपड़े खरीदे जा सकते हैं।

सरोजनी नगर बाजार

दिल्ली में कपड़ों के लिए सबसे सस्ता और अच्छा बाजार सरोजनी नगर है। यह दुनियाभर में काफी फेमस है। बाहर से आने वाले लोग एक बार इस जगह शॉपिंग करने जरूर जाते हैं। अगर आप भी इस सर्दी के सीजन में शॉपिंग करने का प्लान कर रहे हैं, तो सरोजिनी नगर जा सकते हैं। यहां पर विंटर के नए और स्टाइलिश कलेक्शन आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको कपड़ों में कई ऑप्शन मिल जाएंगे।

लाजपत नगर

साउथ दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट लाजपत नगर शॉपिंग के लिए बहुत ही अच्छा मार्केट है। सर्दियों में पहनने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ रजाई और कंबल भी आसानी से मिल जाएंगे। यहां पर सर्दियों के कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मिला जाएगा। इस जगह आपको 300 रुपए तक में अच्छी क्वालिटी के कपड़े मिल जाएंगे। इस मार्केट को एक बार जरूर विजिट करें।

कनॉट प्लेस

सर्दियों में पहनने के लिए कपड़ों की बेस्ट मार्केट कनॉट प्लेस पर भी मौजूद है। इस जगह गर्म कपड़ों का बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएगा। इसके अलावा कनॉट प्लेस की जनपथ पर भी वेस्टर्न कपड़ों के अच्छे डिजाइन मिल जाते हैं। यह मार्केट इतनी फेमस है कि यहां पर बॉलीवुड स्टार भी शॉपिंग करने के लिए आते हैं। इस जगह लड़कियों के लिए अच्छा कलेक्शन मिल जाता है। अगर आपको बजट में शॉपिंग करनी है तो इस जगह जा सकते हैं।

करोल बाग

दिल्ली के करोल बाग मार्केट में गर्मी हो या सर्दी कपड़ों का अच्छा कलेक्शन देखने को मिलता है। इस वजह से यह मार्केट बहुत ही फेमस है। इस जगह आप भी बजट में स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ों की शॉपिंग प्लान कर सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो करोल बाग जा सकते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली के अन्य बाजारों में भी सर्दी के कपड़ों की शॉपिंग की जा सकती है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी