टूरिस्टों की फेवरेट डेस्टिनेशन थाइलैंड ने कम की वीजा वैलिडिटी, इन देशों पर होगा असर  
टूर एंड ट्रैवल

Thailand Tourism: टूरिस्टों की फेवरेट डेस्टिनेशन थाईलैंड ने कम की वीजा वैलिडिटी, इन देशों पर होगा असर

अगर आप थाईलैंड जाने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा निराश हो सकते हैं। क्योंकि थाईलैंड सरकार ने वीजा वैलिडिटी को कम करने के फैसला लिया है। जिसका असर भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों पर भी पड़ेगा।

प्रीति शर्मा

Thailand Visa Policy: थाईलैंड भारत ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्टों की भी पहली पसंद है। इस जगह पर दुनियाभर से टूरिस्ट जाते हैं। वहीं भारतीय टूरिस्टों के बीच थाईलैंड बहुत ही पसंदीदा जगह है। यहां के सुंदर और खूबसूरत समुद्र तट लोगों को दीवाना बना देते हैं। लेकिन अगर आप थाईलैंड जाने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा निराश हो सकते हैं। क्योंकि थाईलैंड सरकार ने वीजा वैलिडिटी को कम करने के फैसला लिया है।

थाईलैंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य स्त्रोत टूरिज्म हैं। इसी वजह से यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार तमाम तरह की योजना बनाती रहती है। यहां पर पर्यटकों को वीजा मुक्त प्रवास के लिए करीब दो महीने तक रहने की अनुमति थी लेकिन जल्द ही यह सुविधा भी खत्म कर दी जाएगी। जिसका असर थाईलैंड सहित अन्य देशों पर भी पड़ेगा।

विदेशी पर्यटकों के लिए थाईलैंड अब वीजा मुक्त प्रवास की अवधि 60 दिनों से घटाकर सिर्फ 30 दिन करने जा रहा है। इसके पीछे का कारण अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के लिए छूट कार्यक्रम के दुरुपयोग को रोकने का प्रयास है। इसका सीधा असर वहां के टूरिज्म पर भी पडे़गा। इस खबर के सामने आने के बाद थाईलैंड घूमने और बिजनेस के लिए जाने वाले पर्यटक निराश हो सकते हैं। इसके अलावा टूरिस्टों को वहां जाने के लिए विचार करना पड़ सकता है।

थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्री सुरवांग थिएनथोंग का कहना है कि देश उन यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए अपनी नीतियों को कड़ा कर रहा है जो अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के लिए छूट का दुरुपयोग कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से थाईलैंड टूरिज्म के अलावा अन्य देशों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

इसका असर करीब 93 देशों के पासपोर्ट धारकों पर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इन देशों के टूरिस्ट थाईलैंड में लंबे समय के लिए रहते थे। लेकिन अब यहां पर सिर्फ टूरिस्ट 30 दिन ही रह पाएंगे। फिलहाल नई नीतियां कब से लागू होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि 93 देशों के लोगों को थाईलैंड में 60 दिनों तक रुकने की अनुमति थी जो अब जल्द ही 30 दिन हो जाएगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला