इंटरनेशनल डेस्टिनेशन (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा इन विदेशों जगहों को किया गया पसंद, ये रहा कारण

International Destination: लोगों का घूमने के प्रति नजरिया काफी बदल रहा है जहां लोग इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करते नजर आ रहे हैं। इस साल कुछ फेसम जगहों को लोगों ने खूब देखा।

प्रीति शर्मा

Year Ender 2025: साल 2025 ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर के लिए काफी खास रहा है। जहां महामारी के बाद लगातार इंटरनेशनल पर्यटन में वृद्धि देखी जा सकती है। आसान वीजा पॉलिसी, बजट फ्लाइट्स, सोशल मीडिया ट्रेंड और अनोखे अनुभव की चाह ने यात्रियों को विदेश घूमने के लिए प्रेरित किया है। इस साल भारतीय यात्रियों ने कुछ खास देशों को सबसे ज्यादा पसंद किया।

जापान

साल के शुरुआती महीनों में चेरी ब्लॉसम सीजन में नेपाल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। टोक्यो, ओसाका और क्योटो जैसे शहरों की आधुनिकता और परंपरा ने सबका दिल जीता। जापान इस साल घूमने के लिए भारतीयों की पहली पसंद रहा।

वियतनाम

पिछले कुछ सालों में भारतीय लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन में वियतनाम भी शामिल है। सस्ते पैकेज, आसान वीजा ऑन अराइ, बीच, नाइट मार्केट आदि ने इस जगह को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा है। कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप के लिए यह मजेदार जगह है।

दुबई

दुबई भारतीय लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन में शामिल है जहां अक्सर लोग घूमने जाते हैं। इस साल ग्लोबल विलेज, ड्रोन शो, बड़े-बड़े शॉपिंग फेस्ट ने इस जगह को लोगों की पसंद बनाए रखा। यहां पर लग्जरी स्टे से लेकर कंफर्ट तक हर चीज मिलती है।

स्विट्जरलैंड

भारतीय पर्यटकों की ड्रीम डेस्टिनेशन स्विट्जरलैंड इस साल भी लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन रहा। बर्फ से ढके पहाड़, साफ सुधरी झीलें, ग्लेशियर ट्रेन की खूबसूरत जर्नी और शांत माहौल ये सब मिलकर देश को बहुत खास बनाते हैं। हनीमून मनाने के लिए ज्यादातर लोग इस डेस्टिनेशन को चुन सकते हैं।

थाईलैंड

साल 2025 में भारतीय यात्रियों ने थाईलैंड को भी सबसे ज्यादा टूरिस्ट लिस्ट में शामिल किया। खूबसूरत बीच, नाइट लाइफ, किफायती शॉपिंग और स्ट्रीट फूड ने युवाओं को आकर्षित किया। कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप के लिए यह जगह बेस्ट है।

क्यों किया गया इन जगहों को पसंद

इन इंटरनेशनल जगहों पर ई वीजा और ऑन अराइवल वीजा को बढ़ावा दिया गया जिसकी वजह से लोग आकर्षित हुए।  साथ ही कम बजट में खूबसूरत इंटरनेशनल ट्रिप के लिए ये जगहें एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज इन जगहों को लोगों के बीच पॉपुलर बना रहा है। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी और बजट फ्रेंडली होने की वजह से उन्हें चुना गया।

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति