राजस्थान का मशहूर पुष्कर मेला सोर्स: सोशल मीडिया
टूर एंड ट्रैवल

Pushkar Mela: नवंबर में घूम आएं राजस्थान का मशहूर पुष्कर मेला, जानें क्या है खासियत और कैसे पहुंचे

Pushkar Fair 2026 Timing: पुष्कर मेले में कई रोमांचक प्रतियोगिताएं प्रशासन द्वारा आयोजित की जाती है। ऐसे में एक बार नवंबर के महीने में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले की सैर जरूर करें।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • पुष्कर मेले का 17 नवंबर से 24 नवंबर तक हो रहा आयोजन

  • विदेशों से व्यापारी पशुओं की खरीद-बिक्री करने आते हैं

  • 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा समापन

Pushkar Fair 2026 Special: राजस्थान के पुष्कर जिले में हर साल लगने वाला पुष्कर मेला 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रहा है। हालांकि विश्व भर से पशुओं का आगमन 10 नवंबर से ही शुरू हो चुका है। मेले का समापन 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के साथ किया जाएगा।

राजस्थान के पुष्कर मेले की क्या है खासियत

  • राजस्थान के पुष्कर मेले का धार्मिक और व्यापारिक महत्व दोनों है। दरअसल, पुष्कर मेले का आयोजन हर साल कार्तिक पूर्णिमा के समय किया जाता है। पुष्कर मेला दुनियाभर में ऊंट और पशु व्यापार के लिए जाना जाता है। हर साल राजस्थान के पारंपरिक रेतीले धोरों पर सजे-धजे ऊंट, घोड़े और मवेशियों का मेला लगता है।

  • पुष्कर मेले में कई रोमांचक प्रतियोगिताएं प्रशासन द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार विदेशी पर्यटक भी स्थानीय खिलाड़ियों के साथ लंगड़ी टांग, सतोलिया, गिल्ली-डंडा, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल गेम, रस्साकशी के साथ-साथ ऊंट दौड़, ऊंट नृत्य और घोड़ा नृत्य में हिस्सा लेंगे।

  • साथ ही साथ 17 से 24 नवंबर तक की सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जिनमें राजस्थानी लोक संगीत, लोकनृत्य, शिल्प बाजार और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहने वाला है।

पुष्कर मेले में कैसे पहुंचे, जानें रोडमैप

  • अगर आप हवाई मार्ग से आ रहे हैं तो पुष्कर मेले का निकटतम हवाई अड्डा अजमेर के पास किशनगढ़ एयरपोर्ट है, या फिर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (करीब 150 किमी दूर) से टैक्सी या बस द्वारा आ सकते हैं।

  • अगर आप रेल मार्ग से आ रहे हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन अजमेर जंक्शन है, जो देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। अजमेर से पुष्कर के लिए टैक्सी, ऑटो और बसें आसानी से मिलती हैं।

  • यदि आप सड़क मार्ग से पुष्कर मेले तक आना चाहते हैं तो राजस्थान रोडवेज द्वारा विशेष बसों का संचालन 17 नवंबर से अजमेर से माकड़वाली और होकरा होते हुए पुष्कर के लिए किया जा रहा है। आप निजी वाहन या कैब से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

पुष्कर मेले में ये कार्यक्रम होने वाले हैं आयोजित

  • पुष्कर मेला में 17 नवंबर को ध्वजारोहण और कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन होगा। इसके साथ ही स्कूली छात्राओं द्वारा मांडणा प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य का आयोजन होगा।

  • 18 से 20 नवंबर को विभिन्न पशु प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पशुपालन विभाग द्वारा बेहतरीन नस्ल के ऊंटों और मारवाड़ी घोड़ों की प्रतियोगिताएं (जैसे ऊंट नृत्य, घोड़ा नृत्य) आयोजित की जाएंगी। साथ ही साथ पारंपरिक खेल जैसे रेतीले धोरों पर विदेशी और स्थानीय खिलाड़ियों के बीच लंगड़ी टांग, सतोलिया, रस्साकशी और गिल्ली-डंडा जैसे खेलों के मुकाबले होंगे।

  • 20 से 22 नवंबर को फूड, क्राफ्ट और मूंछ प्रतियोगिता आयोजित होंगी। साथ ही साथ मूंछ और मटका रेस प्रतियोगिता, पुरुषों के लिए प्रसिद्ध 'सबसे लंबी मूंछ प्रतियोगिता' और महिलाओं के लिए मटका रेस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

  • 23 से 24 नवंबर को राजस्थान के पुष्कर मेले का समापन समारोह और महाआरती का आयोजन होगा। जहां मेला मैदान पर मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ मुख्य मेला गतिविधियों का समापन होगा। इसके बाद एक शानदार कैमल और हॉर्स शो का आयोजन किया जाएगा।

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS