वाराणसी की इन जगहों पर वीकेंड करें प्लान, दोस्तों के साथ बितेगा मजेदार समय  
टूर एंड ट्रैवल

वाराणसी की इन जगहों पर वीकेंड करें प्लान, दोस्तों के साथ बीतेगा मजेदार समय

उत्तर प्रदेश की धार्मिक और ऐतिहासिक जगह वाराणसी घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं।

प्रीति शर्मा

Varanasi Places to Visit:  उत्तर प्रदेश की धार्मिक और ऐतिहासिक जगह वाराणसी घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं। वाराणसी जिसका पुराना नाम बनारस था अपनी गलियों और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह भगवान शिव की प्रिय नगरी मानी जाती है। गंगा घाट के किनारे बैठकर सूर्यास्त और सूर्योदय का मजा लिया जा सकता है। इस जगह को घूमने के लिए एक दिन भी काफी है। अगर आप वाराणसी घूमना चाहते हैं तो यहां कई चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

रेलवे स्टेशन के बाद वाराणसी कैसे घूमें

अगर आपके पास किसी कारणवश ज्यादा समय नहीं है तो वाराणसी घूमने के लिए बस या ट्रेन ले सकते हैं। कोशिश करें कि वाराणसी एक दिन पहले रात को या सुबह शहर पहुंच जाएं। ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर घाट के लिए ओटो या ई रिक्शा ले सकते हैं। जहां से आप 20 मिनट के अंदर दस्वमेध घाट पहुंच जाएंगे। गंगा में डुबकी लगाने के बाद नौका विहार करते हुए सभी को घाट को घूमा जा सकता है।

सुबह के समय नाश्ता या लंच करके काल भैरव के मंदिर जा सकते हैं। दर्शन के बाद संकट मोचन हनुमान मंदिर जाएं। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। सारनाथ या धमेख स्तूप की देख सकते हैं। वाराणसी में शाम के समय अस्सी घाट, नमो घाट पर गंगा आरती का लुत्फ उठाएं। साथ ही काशी के लजीज स्थानीय व्यंजनों का मजा लें। इसके बाद रात को ट्रेन से वापस घर जा सकते हैं।

कितना हो सकता है एक दिन का खर्च

अगर आप वाराणसी एक दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह बजट में ही रहेगी। स्थानीय परिवहन और खाने पीने में ज्यादा खर्च नहीं होगा। पूरे दिन के लिए ओट भी बुक की जा सकती है। जो लगभग 1000 से 1500 रुपए के बीच में रहती है। अगर ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो शेयरिंग ऑटो ले सकते हैं। वाराणसी एक दिन में प्रति व्यक्ति 2500 से 3000 रुपए खर्च हो सकते हैं।

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, PM मोदी ने मंत्रियों को किया अलर्ट

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा