सासाराम स्थित वाटरफॉल। 
टूर एंड ट्रैवल

बिहार का 'मिनी केरल': मां टुटला भवानी वॉटरफॉल की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन

Tourist Place In Bihar : पर्यटन के लिहाज से बिहार काफी अच्छा है। यहां हर साल पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम आपको बिहार के सासाराम के एक खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में बता रहे हैं।

रंजन कुमार

Waterfall in Bihar : बिहार को अक्सर इसके गौरवशाली इतिहास, मधुबनी पेंटिंग और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। मगर, क्या आप जानते हैं कि बिहार के आंचल में एक ऐसा 'स्वर्ग' भी छिपा है, जिसकी हरियाली और झरने आपको केरल की वादियों का अहसास करा देंगे? हम बात कर रहे हैं रोहतास जिले में स्थित मां टुटला भवानी वॉटरफॉल की, जो इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।

सासाराम शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झरना जितना खूबसूरत है, उतना ही इसका धार्मिक महत्व भी है। दो विशाल पहाड़ों के बीच से रास्ता बनाती हुई जलधारा जब 200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरती है तो वह दृश्य किसी जादुई अहसास से कम नहीं होता। पास ही मां टुटला भवानी का प्राचीन मंदिर है, जहां भक्त अपनी आस्था के साथ प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं।

यात्रा की तैयारी और खास बातें

अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं तो कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें।

प्रवेश शुल्क : यहां घूमने के लिए आपको 30 रुपये का टिकट लेना होगा।

समय : सैलानी सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक एंट्री कर सकते हैं। पूरे क्षेत्र को अच्छे से घूमने में 3 घंटे का समय लगता है।

सावधानी : झरने के पास फिसलन अधिक होती है, इसलिए अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनना न भूलें।

कब और कैसे पहुंचें?

यहां साल भर रौनक रहती है, लेकिन अक्टूबर से नवंबर का समय सबसे सुनहरा होता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और गुनगुनी धूप में गिरता हुआ पानी चांदी की तरह चमकता है।

रेल मार्ग : सासाराम रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है, जहां से आप टैक्सी या रिक्शा ले सकते हैं।

हवाई मार्ग : सबसे पास गया एयरपोर्ट (96.9 किमी) है। इसके अलावा पटना और वाराणसी एयरपोर्ट से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

आसपास के आकर्षण

अपनी ट्रिप को और मजेदार बनाने के लिए आपपास में ही स्थित शेरशाह सूरी का मकबरा, तारा चंडी मंदिर और नेहरू पार्क भी घूम सकते हैं तो देर किस बात की? इस वीकेंड बिहार के इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से महसूस करें।

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत