भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी इस बार पर्यटकों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको तमिलनाडु की खूबसूरत जगह ऊटी घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज के तहत आप बजट में ऊटी के प्रमुख स्थानों की सैर कर सकते हैं। अगर आप मानसून में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है।
मानसून के समय परिवार के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। ऐसे में आप जून में शुरु हो रहे इस टूर पैकेज में टिकट बुक सकते हैं। यहां के अद्भुत नजारे आपका दिल खुश कर देंगे।बता दें कि यह खास टूर पैकेज 4 दिन और 3 रात का है। जिसमें आपको रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था मिलेगी। पूरी यात्रा आपको एसी वाहन से कराई जाएगी। साथ ही शानदार होटल में पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था भी की गई है। इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट का खर्चा भी शामिल है।