मध्य प्रदेश के ओरछा में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगहें 
टूर एंड ट्रैवल

मध्य प्रदेश के ओरछा में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगहें, परिवार के साथ बनाए जाने का प्लान

मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की ऐतिहासिक धरोहर इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत ही खास महत्व रखती है। इस जगह को 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजा रुद्र प्रताप सिंह ने बसाया था।

प्रीति शर्मा

ओरछा: मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की ऐतिहासिक धरोहर इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत ही खास महत्व रखती है। इस जगह को 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजा रुद्र प्रताप सिंह ने बसाया था। यह खूबसूरत जगह अपनी कला और संस्कृति के लिए काफी फेमस है। इस जगह पर बुंदेले राजाओं ने कई ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण करवाया है। जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इस जगह का इतिहास और धार्मिक महत्व लोगों को काफी पसंद आता है। ओरछा में आपको कई मंदिर मिलेंगे जिन्हें बुंदेला राजाओं ने बनवाया है। मध्य प्रदेश की इस अनोखी और खूबसूरत जगह का दीदार करने जा रहे हैं, तो कुछ बेहतरीन जगहों को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

राजा महल

ओरछा में मौजूद राजा महल मंदिर की तरह नजर आता है। यह बहुत ही आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसे 16वीं शताब्दी में राजा वीर सिंह देव ने बनवाया था। इस महल में आपको कई हिंदू मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। जो किसी न किसी अलग देवता को समर्पित है। इसके अलावा इस जगह की वास्तुकला और खूबसूरती आपके मन को खुश कर सकती है। इस शानदार जगह को आप ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

फूलबाग

ओरछा में घूमने के लिए फूल बाग भी काफी फेमस है। इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में राजा उदय सिंह ने करवाया था। यहां के हरे-भरे बगीचे और सजावटी फव्वारे के अलावा हिंदू देवताओं को समर्पित कई मंदिर बने हुए हैं। इसकी वास्तुकला में आपको मुगल, राजपूत और यूरोपियन डिजाइन देखने को मिलेगा। इस जगह की खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य आपके मन को मोह लेगी।

राम राजा मंदिर

ओरछा में घूमने के लिए राम राजा मंदिर भी काफी अच्छा और सुंदर है। यह भक्ति और आस्था का प्रतीक है। बता दें कि यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहां पर भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर की शानदार नक्काशी औ ऊंचे शिखर देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। मध्यप्रदेश के ओरछा में घूमने के लिए यह जगह भी बेहतरीन रहेगी।

लक्ष्मीनारायण मंदिर

लक्ष्मी माता को समर्पित यह मंदिर ओरछा की वास्तुकला की विरासत मानी जाती है। इस मंदिर का निर्माण 17वीं शताब्दी के राजा बीर सिंह देव ने करवाया था। इसकी वास्तुकला और भव्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस मंदिर का शांत वातावरण इसे सबसे अलग बनाता है। अगर आप ओरछा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने