मार्च में असम की ट्रिप होगी शानदार, इन 5 जगहों को भूलकर भी न करें मिस  
टूर एंड ट्रैवल

Assam Tourist Places: मार्च में असम की ट्रिप होगी शानदार, इन 5 जगहों को भूलकर भी न करें मिस

घूमने फिरने के शौकीन लोग अक्सर बेहतरीन जगहों पर जाने का प्लान करते रहते हैं। फरवरी और मार्च ऐसा महीना होता है जिस समय हर जगह का मौसम काफी सुहाना रहता है। इस समय न ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी होती है।

प्रीति शर्मा

Best Places in Assam: घूमने फिरने के शौकीन लोग अक्सर बेहतरीन जगहों पर जाने का प्लान करते रहते हैं। फरवरी और मार्च ऐसा महीना होता है जिस समय हर जगह का मौसम काफी सुहाना रहता है। इस समय न ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी होती है। ऐसे में घूमना बहुत ही शानदार अनुभव होता है। अगर आप भी मार्च में किसी बेहतरीन जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो दक्षिण भारत के राज्य असम में जा सकते हैं। यहां पर आपको भारतीय सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक दृश्य देखने का मौका मिलेगा। अगर आप शांति और कुदरत के सौंदर्य की तलाश में हैं तो असम की कुछ जगहों को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गुवाहाटी

गुवाहाटी असम की वाणिज्यिक राजधानी है जो नदी तटीय शहर है। यहां कई प्राचीन मंदिर है। असम में संग्रहालय देखने से लेकर कामाख्या मंदिर तक कई आध्यात्मिक जगह है जहां पर आप कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

शिवसागर

असम की अद्भुत जगह शिवसागर डिब्रूगढ़ से करीब 82 किमी दूर स्थित है। यहां ऐतिहासिक महल, तालाब और मंदिर मौजूद हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह शहर अहोम राजवंश की पूर्व राजधानी हुई करती थी। इस जगह पर आप एक बार जरूर घूम सकते हैं।

हाफलोंग

असम की सबसे खूबसूरत जगह हाफलोंग घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह राज्य एकमात्र हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से करीब 2300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह असम के दिमा हसाओ जिले में स्थित है। इस खूबसूरत जगह पर आपको झरने और जातीय आदिवासी गांव देखने का अवसर मिलेगा। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गुवाहाटी से करीब 194 किमी दूर स्थित है। यह असम के सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन में शामिल है। यह उन व्यक्तियों के लिए परफेक्ट जगह है जो प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और शांत जगह पर घूमना चाहते हैं। यह जगह चाय के बागानों और जंगलों से घिरी हुई है।

मानस राष्ट्रीय उद्यान

असम की खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में मानस राष्ट्रीय उद्यान भी स्थित है। यह जगह गुवाहाटी से करीब 140 किमी दूर स्थित है। यह बहुत ही शानदार जगह है जहां पर आप परिवार के साथ घूम सकते हैं। पर्यटकों के लिए यह बहुत ही शानदार जगह है जहां रात को जानवरों की आवाज सुनाई देती है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए