चिखलदरा हिल स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

नागपुर के पास मौजूद ये हिल स्टेशन नहीं है जन्नत से कम, छुट्टियों में यहां जमकर करें एंजॉय

Chikhaldara Hill Station: नागपुर के आसपास किसी बेहतरीन जगह पर घूमने का प्लान है तो चिखलदरा हिल स्टेशन जा सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती किसी स्वर्ग से कम नहीं है जहां आपको प्रकृति की सुंदरता करीब से देखने मिलेगी।

प्रीति शर्मा
किसी भी मौसम में घूमने के लिए हिल स्टेशन एक बेहतर ऑप्शन होता है। जहां पर जाकर व्यक्ति को सुकून और शांति का अनुभव होता है। अगर आप इस बार छुट्टियों में या वीकेंड पर किसी खूबसूरत जगह पर समय बिताना चाहते हैं, तो नागपुर के पास मौजूद हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन आपकी सारी थकान को दूर कर देगा और हमेशा के लिए ये ट्रिप यादों में बस जाएगी।
नागपुर के पास स्थित चिखलदरा हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आप मानसून के समय खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं। अगर नागपुर या उसके आसपास रहते हैं तो यह जगह वीकेंड पर समय बिताने के लिए एकदम बेस्ट साबित होगा। इस जगह की खूबसूरती आपको बार-बार आने पर मजबूर कर देगी।
नागपुर से करीब 221 किमी दूर स्थित चिखलदरा हिल स्टेशन टूरिस्टों को काफी पसंद आता है। इस जगह के खूबसूरत नजारे और प्राकृतिक दृश्य मन को मोह लेता है। यह महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है जहां पर किसी भी समय ट्रिप की जा सकती है। यहां आपको आसपास हरे-भरे कॉफी के बागान मिलेंगे।
चिखलदरा हिल स्टेशन सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि पौराणिक महत्व भी रखता है। हिंदू महाकाव्य महाभारत में भी इस हिल स्टेशन का जिक्र किया गया है। मान्यताओं के अनुसार यहां पर भीम ने कीचक का वध किया था। जिसकी वजह से इस जगह को लोग किचकदरा के नाम से भी जानते हैं।
यह हिल स्टेशन खूबसूरती के अलावा जंगलों और टाइगर रिजर्व के लिए भी जाना जाता है। यह जगह मेघालय टाइगर रिजर्व पर दुर्लभ जीवों और जंगलों से घिरे होने की वजह से प्रसिद्ध है। बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर, जंगली कुत्ते आदि इस जगह पर देखने को मिल जाएंगे।
चिखलदरा हिल स्टेशन घूमने के साथ ही आप पंचबोल पाइंट, सनसेट पॉइंट और देवी पॉइंट घूम सकते हैं। यहां पर आपको कई ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिलेंगी। साथ ही आप गाविलगढ़ किला और नरनाला किला भी दे सकते हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी