(सौजन्य सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बरसात में भीग गये जूते ! जानें मिनटों में सुखाने की तरकीबें, बड़े काम के हैं ये नुस्खे

बारिश के मौसम में बाहर आते-जाते हुये कितनी भी कोशिश करो लेकिन आप अपने कपड़े, बैग और जूते आदि को भीगने से नहीं बचा पाते। इस मौसम में सबसे बड़ी दिक्कत गीले कपड़ो और फुटवेयर को सुखाने की होती है। यहां ऐसे ही टिप्स बताए गये हैं जो आपकी मुश्किलों को आसान कर देंगे।

रीना पंवार

बारिश का मौसम घर में बैठकर जितना अच्छा लगता है, बाहर काम पर जाने वाले लोगों को उतना ही परेशान करने वाला होता है। कई बार ऑफिस से आते-जाते लोग भीग जाते हैं। कितनी भी कोशिश करो लेकिन आप अपने कपड़े, बैग और जूते आदि को भीगने से नहीं बचा पाते। इस मौसम में सबसे बड़ी दिक्कत गीले कपड़ो और फुटवेयर को सुखाने की होती है।

ऐसे में अगर आपके पास सिर्फ एक या दो जोड़ी ही जूते हों तो यह समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। ऐसे में जूतों को बिना धूप के जल्दी सुखाने के उपायों का पता होना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि, गीले जूतों को तुरंत अच्छे से ना सुखाने पर इससे बहुत गंदी स्मेल भी आने लगती है। ऐसे में कुछ आसान स्मार्ट टिप्स को अपनाकर आप 5 मिनट में आपके गीले जूतों को सुखा सकते हैं। तो आइए जानें इन स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स को।

हेयर ड्रायर है बड़े काम का

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपके पास हेयर ड्रायर है तो इससे आप अपने गीले जूते आसानी से सुखा सकते हैं। इसके लिए हाई हीट मोड पर ड्रायर को चलाएं और फैन को भी तेज कर दें। अब जूते के अंदर और बाहर ड्रायर से अच्छी तरह से जूतों को सुखा लें। इस ट्रिक से कुछ समय में ही गीले जूते सूख जाएंगे।

न्‍यूज पेपर करेगा काम

अगर जूते गंदे हो गए हैं तो आप पहले इन्‍हें अच्‍छी तरह से धो लें, फिर इनका पानी निकालकर रखें। फिर न्‍यूज पेपर लें और इनके बॉल बनाकर जूतों के अंदर अच्छी तरह से भर दें। अब न्‍यूज पेपर लेकर अच्छी तरह से जूतों के बाहर से भी लपेट दें और रातभर हवा के नीचे इन्हें रख दें। सुबह तक ये ड्राई हो जाएंगे।

वॉशिंग मशीन की लें मदद

एक्सपर्ट्स कहते हैं, अगर जूते ज्यादा गीले हैं, तो आप वॉशिंग मशीन की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए ड्रायर मोड ऑन करें। मशीन में केवल साफ जूते ही डालें और उस पर कोई कपड़ा न डालें। अब वॉशिंग मशीन चालू करें। इससे जूतों से अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और जूते जल्दी सूख जाएंगे।

टेबल फैन करेगा काम आसान

बारिश में धूप कम निकलती है और मौसम में बहुत नमी होती है। बेहतर होगा कि आप बाहर रखने की बजाय जूतों और गीले कपड़ों को पंखे में सुखाएं। अगर टेबल फैन घर पर है तो बेस्ट है। इसके बिल्कुल पास में जूतों को रख दें। इससे गीले जूते काफी हद तक सूख जाएंगे। जूतों के अंदर हवा जाने के लिए फैन के सामने इनकों रखें। आप चाहें तो बीच में किसी पेपर से जूतों को कस के पोंछ दें। जिससे जल्दी सूखने में मदद मिलेगी।

लेखिका- सीमा कुमारी

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं