गुड़ की चाय (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Gud Ki Chai: गुड़ की चाय बार-बार फट जाती है? जानिए इसे बनाने का सही तरीका

Jaggery Tea Recipe: गुड़ की चाय पीना तो हर कोई चाहता है, लेकिन फट जाने के डर से बना नहीं पाते। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको इसे बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे दूध कभी नहीं फटेगा।

रीता राय सागर

How To Make Gud Ki Chai: गुड़ का सेवन सेहतमंद माना जाता है, जो न सिर्फ मीठा स्वाद देता है बल्कि कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गुड़ की चाय शरीर को गर्म रखने, एनर्जी देने और रोगों से लड़ने में मदद करती है।

गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। एनीमिया से जूझ रहे लोगों को यह चाय रोज सुबह या दोपहर में पीनी चाहिए ताकि खून की कमी दूर हो और शरीर में ऊर्जा बनी रहे।

गुड़ की चाय पीने के फायदे

  • पाचन में सुधार

गुड़ पाचन दुरुस्त रखता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

  • इम्युनिटी बढ़ाए

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स बदलते मौसम में होने वाले सर्दी-जुकाम से बचाते हैं।

  • एनीमिया से बचाव

गुड़ आयरन का नेचुरल सोर्स है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। एक मुठ्ठी चना व गुड़ी रोजाना खाने से शरीर को आयरन मिलता है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

गुड़ (फोटो.सोशल मीडिया)
  • नेचुरल डिटॉक्स

गुड़ बॉडी डिटॉक्स में भी हेल्प करता है। यह शरीर और लिवर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

  • एनर्जी

चीनी की तुलना में गुड़ शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसलिए बारिश के मौसम में गुड़ की चाय आपको उर्जावान रखने में मदद करेगी।

ऐसे बनाएं गुड़ वाली चाय

चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले पानी को उबालना होगा। एक बर्तन में एक कप पानी रखकर उबलने के लिए रख दीजिए। जब तक पानी उबल रहा है, आप मसाला तैयार कर लें। इसके लिए ओखली में तुलसी के पत्ते, काली मिर्च, हरी इलायची और अदरक का टुकड़ा डालकर अच्छी तरह कूट लें। यह मसाला चाय में गर्माहट और बेहतरीन स्वाद देगा।

ये गलती न करें

जब पानी उबल जाए तो उसमें सभी सामग्री डालने का समय आ जाता है। आपको गुड़, चाय पत्ती और कुटा हुआ मसाला डालना है। यहां लोग गलती करते हैं कि तुरंत दूध डाल देते हैं और गुड़ को पकने नहीं देते हैं। गुड़ को अच्छी तरह से मेल्ट होने दें और उबाल आना भी बहुत जरूरी होता है।

गुड़ की चाय (फोटो.सोशल मीडिया)

दूध डालने का सही समय और तरीका

ठंडा दूध डालने से चाय का तापमान एकदम से कम हो जाता है और चाय फट जाती है। ऐसे में दूसरे गैस पर बर्तन रखें और एक कप दूध को गर्म कर लें। आपको उबाल आने तक दूध गर्म करना है, उसके बाद चाय में दूध डाल दें। गर्म दूध डालने से तुरंत ही उबाल आने लग जाएगा । 2 मिनट तक उबालने के बाद चाय को छान सकते हैं। कड़क चाय चाहिए तो 3 से 4 मिनट के लिए उबाल सकते हैं। इतना उबालने के बाद भी चाय नहीं फटेगी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां