जिम (सौ. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे

Gym Related Information: किसी और से इंस्पायर होकर या फिटनेस के लिए आप भी जिम ज्वाइन करने की सोच रहें है, तो कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको 5 ऐसी ही जरूरी जानकारी देंगे।

रीता राय सागर

Gym For Fitness: आपमें से कई लोग ऐसे होंगे, जो अपने आसपास किसी से प्रेरित होकर या फिर इंस्टाग्राम पर देखकर फिटनेस के लिए जिम जाने की सोच रहे होंगे। कई लोग जिम फ्रीक होंगे, लेकिन वह लोग जिन्होंने हाल ही में जिम जाना शुरू किया है या जो जाने की सोच रहे हैं, उनके लिए कुछ बातें जानना जरूरी है।

खुद को फिट देखने की चाहत में जोश में आकर हम अक्सर जिम की मेंबरशिप तो ले लेते हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में कुछ ही हफ्तों में हार मान लेते हैं।

फिटनेस को बनाएं अपना लक्ष्य

अकसर लोग सिर्फ दिखावे के लिए जिम जाते हैं, लेकिन अगर आप खुद को फिट रखने के लिए जिम जाना चाहते हैं तो अपने ध्यान को भटकने न दें। सभी के जिम जाने के अपने लक्ष्य होते है, जैसै कोई वजन बढ़ाने के लिए जाता हैं, तो कोई वजन घटाने के लिए और कई लोग केवल फिट रहने और मसल्स गेन करने के लिए जिम जाते हैं। आपको अपना एक लक्ष्य लेकर जरूर चलना है। अगर आपको अपना लक्ष्य ही नहीं पता होगा तो आप गलत एक्सरसाइज चुन सकते हैं।

कंसिस्टेंसी बनाएं रखें

जिम जाते ही लोग तुरंत रिजल्ट का लोभ करते हैं। बॉडी एक दिन में नहीं बनती है और न ही यह एक दिन का काम है। फिटनेस जीवन भर के लिए होता है। अगर आपको खुद को शेप में देखना है, तो उसके लिए वक्त देना होगा और साथ ही कंसिस्टेंसी को मेंटेन रखना होगा। धीरे-धीरे आप शरीर में बदलाव महसूस करेंगे।

सप्लीमेंट के पीछे न भागें

जिम जाते ही वह लोग जो कम समय में अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं वह शॉर्टकट ढूंढने लगते हैं। कुछ ट्रेनर या दोस्त महंगे प्रोटीन पाउडर की सलाह देते हैं और वो उनकी बातों में आ जाते हैं। हर किसी के लिए प्रोटीन पाउडर अच्छा हो, यह जरूरी नहीं होता है। एक्सरसाइज या डाइट एक दिन के लिए नहीं होता है, इसलिए आप हेल्दी खाएं और सप्लीमेंट के चक्कर में न पड़ें। नेचुरल डाइट लें। वही डाइट लें, जिसे आप हमेशा फॉलो कर सकें।

जिम की लोकेशन

यह बहुत जरूरी पहलू होता है, जिसे अकसर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जिम हमेशा आपके घर के पास ही होना चाहिए। इससे आने-जाने में समय कम लगेगा और आप उस समय का उपयोग जिम में कर सकेंगे। जिम में सर्टिफाइड कोच हो और जिम में सभी इक्विपमेंट्स साफ-सुथरे होने चाहिए।

जिम आउटफिट का रखें ध्यान

कई लड़के व लड़कियां जब पहली बार जिम जाते हैं तो उन्हें पता नहीं होता है कि आखिर क्या पहनें। जिम में स्टाइल से ज्यादा कंफर्ट जरूरी होता है। फिर चाहे वह कपड़े हों या जूते, दोनों ही कंफर्टेबल होने चाहिए। कई लोग फैंसी ब्रांड्स पर हजारों खर्च कर देते हैं। पैसे अच्छी और टिकाऊ चीजों पर खर्च करें। अच्छा जिम वियर आपके कॉन्फिडेंस को भी बूस्ट करता है। जब आप मिरर में खुद को देखते हैं, तो आपको अपनी प्रोग्रेस का पता चलता है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल