नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सेहत के लिए कई चीजों का खानपान करना जरूरी होता है वहीं पर शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते है तो आपके जीवन जीना आसान हो जाता है। आज हेल्थ डे (World Health Day 2024) के मौके पर लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए आपको यहां पर कुछ सूपरफूड्स (Superfoods) की जानकारी दे रहे है जो शरीर के इन अंगों को हेल्दी बनाते है। प्रकृति ने बहुत खूबसूरती से हमारे लिए खानपान की व्यवस्था की है।  
लाइफस्टाइल

शरीर के इन अंगों को हेल्दी रखते हैं ये सुपरफूड्स, जान लीजिए यहां

आपको यहां पर कुछ सूपरफूड्स (Superfoods) की जानकारी दे रहे है जो शरीर के इन अंगों को हेल्दी बनाते है। प्रकृति ने बहुत खूबसूरती से हमारे लिए खानपान की व्यवस्था की है।

दीपिका पाल
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सेहत के लिए कई चीजों का खानपान करना जरूरी होता है वहीं पर शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते है तो आपके जीवन जीना आसान हो जाता है। आज हेल्थ डे (World Health Day 2024) के मौके पर लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए आपको यहां पर कुछ सूपरफूड्स (Superfoods) की जानकारी दे रहे है जो शरीर के इन अंगों को हेल्दी बनाते है। प्रकृति ने बहुत खूबसूरती से हमारे लिए खानपान की व्यवस्था की है।
त्वचा के लिए आपको नियमित रूप से टमाटर का सेवन करना जरुरी होता है। कहते है इस टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है जो एंटी ऑक्सीडेंट्स के होने पर त्वचा संबंधी रोगों के होने से बचाता है। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से आपके चेहरे को बचाता है। ऑक्सीडेटिव डैमेज और इन्फ्लेमेशन को कंट्रोल करता है। इसके अलावा विटामिन ए से भरपूर फूड आइटम्स त्वचा के लिए बेस्ट होते हैं। इस फूड के अलावा आप गाजर, कद्दू का सेवन और पपीते का सेवन भी कर सकते है।
यहां पर पेट की समस्याओं से बचने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों, फाइबर युक्त भोजन का सेवन कर सकते है। इसके अलावा पेट की सेहत के लिए दही खाना भी सही होता है और आप मौसमी फलों का सेवन भी कर सकते है। एवोकाडो जिसमें लगभग कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। अन्य दूसरे फलों की तुलना में इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होती है, लेकिन गुड फैट की मात्रा ज्यादा होती है।पपीता, तरबूज, खीरा, खरबूजा का सेवन आप कर सकते है।
आंखों की सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ गाजर का सेवन करने की सलाह देते है। गाजर में बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर में विटामिन ए की पूर्ति करता है। यह न्यूट्रिशन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है और रतौंधी से बचाता है। पालक भी आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है।
हड्डियों की सेहत के लिए दूध का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है इसमें आप डेयरी प्रॉडक्टस का सेवन कर सकते है। कहते है बढ़ती उम्र में बिस्तर पर नहीं पड़े रहना चाहते, तो हड्डियां की मजबूती पर अभी से ध्यान देना जरूरी है। हड्डियों की मजबूती के लिए ब्रोकली या पत्तागोभी शानदार सब्जियों में से एक है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की