लाइफस्टाइल

सावन के सोमवार के दिन धतूरे के इन उपायों से कष्ट हो सकते हैं दूर, हो सकती है संतान सुख की प्राप्ति भी

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन सोमवार व्रत करने से विवाहित महिलाओं को सुख, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है।

मान्यता है कि, भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु सावन सोमवार पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। अगर, आप भी जीवन में व्याप्त मुसीबतों को दूर करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर धतूरे के ये उपाय जरूर करें। आइए जानें धतूरे से जुड़े उपाय के बारे में -

ज्योतिषियों की मानें तो, नवविवाहित महिलाएं सावन सोमवार पर देवों के देव महादेव को धतूरा अर्पित करें। भगवान शिव को धतूरा अर्पित करने से संतान-सुख की प्राप्ति होती है। अतः सावन सोमवार पर भगवान शिव को धतूरा अवश्य अर्पित करें।

शास्त्रों के अनुसार, सावन महीने में काले धतूरे की जड़ को रविवार या मंगलवार के दिन घर पर स्थापित करें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और घर के आसपास भटक रही बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है। घर में खुशहाली का भी माहौल बनता है।

अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव को धतूरा अर्पित करें। पूजा समापन के पश्चात, अर्पित धतूरे को तिजोरी में रख दें। इससे आय में वृद्धि होती है।

अगर आप जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर धतूरे की जड़ को बाएं हाथ की कलाई में बांधें। इस उपाय को करने से दुख और संकट दूर होते हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा