इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सिंघाड़ा (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल, ये होते हैं 5 बड़े नुकसान

Health Tips:हर किसी के लिए सिंघाड़ा फायदेमंद नहीं होता है? जी हां, कुछ लोगों के लिए सिंघाड़े का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कि किन लोगों को सिंघाड़े का सेवन नहीं करना चाहिए?

सीमा कुमारी

Water Chestnuts Side Effects:सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में सिंघाड़े की बहार आ जाती है। हरे-हरे सिंघाड़े न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बड़ा फायदेमंद भी होता है। जैसा कि आप जानते है कि सेहत के लिए इतना फायदेमंद होते हुए भी क्या आप जानते हैं हर कोई व्यक्ति सिंघाड़ा का सेवन नहीं कर सकता है।

सिंघाड़ा का सेवन 5 तरह के लोगों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को सिंघाड़ा खाने से परहेज करना चाहिए।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सिंघाड़ा

सर्दी-जुकाम से पीड़ित होने पर

सिंघाड़ा सर्दियों में खाया जाने वाला फल है। बावजूद इसके अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही सर्दी-जुकाम या छाती में बलगम जमा होने की शिकायत है तो उसे सिंघाड़ा खाने से बचना चाहिए। ऐसा ना करने पर व्यक्ति की सेहत खराब हो सकती है।

एलर्जी की समस्या

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों को सिंघाड़े का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो जाती है। ऐसे लोगों को सिंघाड़ा खाने से बचना चाहिए। ऐसा ना करने पर व्यक्ति को उल्‍टी, दस्‍त और त्‍वचा पर खुजली होने जैसी शिकायत हो सकती है।

डायबिटीज के मरीजों

आपको बता दें, फल का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है, लेकिन ज्‍यादा ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स होने की वजह से यह शुगर रोगियों को नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि किसी भी चीज में ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स ज्‍यादा होने का मतलब उसके सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल में वृद्धि होना होता है। जिससे डायबिटीज बढ़ने का रिस्‍क और ज्यादा बढ़ सकता है।

पेट दर्द

सिंघाड़े में कई ऐसे फाइबर्स मौजूद होते हैं, जिन्हें पचाने में व्यक्ति को परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगो को सिंघाड़े का सेवन करने पर उल्टी, दस्त और डायरिया की शिकायत हो सकती है।

कब्‍ज की समस्या

कब्‍ज से परेशान लोगों को सिंघाड़े का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। सिंघाड़े में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और ये प्रकृति में ठंडा भी होता है। ऐसे में जिन लोगों को कब्‍ज रहता है, उनके लिए ये नुकसानदायक है। इससे पेट में सूजन होने के साथ गैस भी बन सकती है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव