कमला हैरिस की मां के दिए 5 सबक (सौ.डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

अपने बच्चों को सिखाएं जीवन के ये 5 सबक, अमेरिकन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मिले थे मां से

कमला हैरिस को यहां तक पहुंचाने के लिए उनकी मां का योगदान रहा है जिन्होंने जीवन में कई सारे सबक दिए है। इस सबक को आप अपने बच्चों के अच्छे जीवन के लिए सीखा सकते है।

दीपिका पाल

Life Lessions Thought: अमेरिका में हाल ही में 47वें राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति फिर से डोनाल्ड ट्रंप चुन लिए गए है। उनके खिलाफ खड़ी उपराष्ट्रपति कमला देवी हैरिस की चर्चा भी काफी हुई वे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में अपना स्थान रखती है। दो बच्‍चों की सौतेली मां हैं, फिर भी वे अपने बच्चों के साथ स्पेशल बॉन्ड बनाकर रखती है। कमला हैरिस को यहां तक पहुंचाने के लिए उनकी मां का योगदान रहा है जिन्होंने जीवन में कई सारे सबक दिए है। इस सबक को आप अपने बच्चों के अच्छे जीवन के लिए सीखा सकते है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मां की दी हुई सलाह को आप भी अपनाएं

सुखी और अच्छे जीवन के लिए आप मां की दी हुई सलाह को अपने बच्चों को सीखा सकते हैं जो इस प्रकार है...

1- अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पहले सबक को उन्होने बताया था कि, मां ने अपनी सलाह में कहा कि,मुश्किल समय में हाथ पर हाथ रखे मत बैठो। शिकायत करने के बजाय मुश्किल हालातों को बदलो और कुछ करके दिखाओ।

2- कमला हैरिस के अनुसार- किसी भी काम को शुरु करने से पहले तय करना जरूरी है कि क्या करना है। कुछ कर दिखाने का जज्‍बा उनमें उनकी मां ने ही जगाया था।जो बच्‍चे कम उम्र में ही पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना सीख जाते हैं वे अपने लक्ष्‍यों को जल्‍दी हासिल कर लेते हैं। माता-पिता का सकारात्‍मक प्रोत्साहन ही बच्‍चों को जीवन में सफल बनाता है।

3- कमला हैरिस के अनुसार दी मां की सलाह में बताया कि, मां हमेशा कहती थी कि कोई भी काम आधा अधूरा मत करना। इस सलाह के चलते वे अमेरिका की पहली महिला अश्वेत अमेरिकी और दक्षिण एशियाई अमेरिका की उपराष्‍ट्रपति बनने में सफल रहीं।

4- कमला हैरिस की सलाह के अनुसार, आपको किसी को भी साबित करने से पहले खुद पर भरोसा और खुद पर भरोसा करना जरूरी होता है। कभी किसी को ना बताएं कि आप कौन हैं, उन्‍हें दिखाएं कि आप कौन हैं। बस खुद पर और अपने काम पर भरोसा करें। अगर लोग आपसे सवाल करें, तो अपनी जुबां से नहीं अपने काम से गलत साबित करना होगा। कई बार उन्हें छोटी कहकर हटा दिया जाता था लेकिन उन्होंने अपने काम से सब को साबित किया कि, महिला किसी से कम नहीं।

5-हैरिस की मां हमेशा अपने बच्‍चों को कहती थी कि अगर कोई चीज उन्हें परेशान कर रही है, तो उसके लिए एक्‍शन प्‍लान बनाएं। इसके लिए आपको शिकायत को दूर करने के लिए प्लान के मुताबिक लड़ना होगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान