Hair Care In Summer: जिस तरह मौसम बदलने के साथ ही हम अपने कपड़े, मेकअप और स्किनकेयर में बदलाव करते हैं, ठीक उसी तरह हेयर केयर रूटीन और हेयर स्टाइलिंग रूटीन में भी बदलाव की जरूरत होती है। गर्मी के मौसम में बाल और स्किन दोनों ही धूल, मिट्टी, धूप और पसीने की चपेट में आ जाते हैं।
गर्मी में त्वचा के साथ-साथ बालों के प्रति भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। आपके बालों को हर मौसम उचित देखभाल की आवश्यकता होती है। परंतु हर मौसम में इसकी देखभाल का पैटर्न बदल जाता है, क्योंकि गर्मी में इसे धूप और डस्ट से बचाना होता है तो ठंड में ड्राइनेस से।
सर्दी हो या गर्मी बालों में ऑयल मसाज करना बहुत जरुरी है। जैतून के तेल, नारियल के तेल या मीठे बादाम के तेल से मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आपके बाल पूरी तरह से मॉइश्चराइज रहते हैं। आप अपने नियमित तेल में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाकर अप्लाई कर सकती हैं।
नहाने के बाद बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे एक-देढ़ घंटे तक बालों में तौलिया बांधे घूमते रहते हैं। ऐसा करने पर बाल कमजोर हो जाते हैं। नहाने वाले तौलिया से बालों को पोंछने से बाल टूटते हैं। बालों के लिए
गर्मी के सीजन में बालों को बांध कर रखने के चक्कर में कई बार महिलाएं बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांध लेती हैं, लेकिन बालों को टाइट बांधने से या कस कर जूड़ा या पोनीटेल बनाने से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और हेयर फॉल हो सकता है। इसलिए बालों को हमेशा ढीला ही बांधना चाहिए।
सप्ताह में एक बार दही, अंडा, मेथी, एलोवेरा या केले का हेयर मास्क लगाएं। ये बालों को गहराई से पोषण और नमी देते हैं। ऐसे मास्क बालों की ड्रायनेस कम करते हैं और दोमुंहे होने से रोकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kashmiri Beauty Tips: कश्मीर की महिलाओं की खूबसूरती का राज क्या है? जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
सूरज की हानिकारक किरणें बालों से नमी छीन लेती हैं और इसे रुखा और बेजान बना देती हैं। इस स्थिति में जिस तरह त्वचा पर सनस्क्रीन अप्लाई करने की सलाह दी जाती है, ठीक उसी तरह बालों के लिए भी एसपीएफ प्रोटेक्शन शैम्पू उपलब्ध है, जिसे आप बालों पर अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन यूवी प्रोटेक्शन शैंपू जहरीले रसायनों से भरे होते हैं। इस स्थिति में अपने चेहरे या हाथों पर सनस्क्रीन लगाने के बाद हाथों को धीरे से अपने बालों के ऊपरी लेयर पर मिला लें।