File Photo 
लाइफस्टाइल

इन देसी नुस्खे से साफ़ हो जाएंगे पिंपल्स के जिद्दी दाग

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी

'पिंपल्स' यानी मुहांसे चेहरे से जुड़ी एक आम समस्या है, जो आमतौर पर 13 से 30 साल की उम्र में सामने आती है। इनकी वजह से त्वचा पर काले, सफेद या लाल दाग दिखाई देने लगते है।

'पिंपल्स' (pimples) होने पर सबसे बड़ी टेंशन होती है कि ठीक होने के बाद भी 'पिंपल्स' दाग छोड़कर चले जाते हैं, जिन्हें ठीक होने में बहुत टाइम भी लग जाता है। ऐसे में आप 'पिंपल्स' के दाग ठीक करने के देसी नुस्खों को आजमा सकते हैं।

जानकारों के अनुसार, लहसुन लगाने से भी पिम्पल जल्दी ठीक हो जाता है और निशान भी नहीं पड़ता है। आपको लहसुन का पेस्ट बनाकर पिम्पल वाली जगह पर लगाना है।आपको अगर जलन हो, तो ठंडे पानी से उस जगह को धो लें।

रोज रात को सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जैल की मोटी परत चेहरे पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। जल्द ही पिंपल्स के निशान गायब हो जाएंगे।

एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पिम्पल पर लगाएं और करीब पांच मिनट बाद हल्के गर्म पानी से फेस धो लें। आप देखेंगे कि पिम्पल काफी हद तक कम हो जाएगा।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोज कच्चे आलू का रस पिंपल्स के निशानों पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। धीरे-धीरे निशान गायब हो जाएंगे।

एक टीस्पून बेसन में गुलाब जल और चार बूंदें नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार यह पेस्ट चेहरे पर लगाने से पिंपल्स के निशान धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना