स्किन केयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Skincare में क्या है Slugging का ट्रेंड? स्किन को बनाए मुलायम और हाइड्रेटेड, जानें सही तरीका और फायदे

slugging skincare: यह स्किनकेयर का एक आसान तरीका है, जिसे रात की रूटीन के साथ किया जाता है। यह ऑक्लूसिव लेयर त्वचा की नमी को लॉक करता है। जानें इसका सही तरीका और किन बातों का रखना चाहिए ख्याल।

रीता राय सागर

Slugging Skincare Trend: आजकल सोशल मीडिया पर स्लगिंग का ट्रेंड काफी चर्चा में है। खासतौर पर रूखी और बेजान त्वचा वाले लोगों के लिए यह तरीका असरदार है, लेकिन स्लगिंग क्या है और चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने से त्वचा को कैसे फायदा हो सकता है।

क्या है स्लगिंग

दरअसल, slugging में रात में स्किन केयर रूटीन करने के बाद अंत में लास्ट स्टेप में फेश पर पेट्रोलियम जेली या किसी ऑक्लूसिव ओइंटमेंट की पतली सी लेयर लगाई जाती है। यह त्वचा के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाने का काम करती है, जिससे स्किन केयर का असर बेहतर होता है और स्किन में नमी लॉक हो जाती है।

स्लगिंग कैसे काम करता है?

बता दें कि स्लगिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ऑक्लूसिव त्वचा की सतह पर एक तरह की सील बनाता है। इससे मॉइस्चराइजर और त्वचा में मौजूद नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलती है। यही वजह है कि स्लगिंग के बाद सुबह त्वचा ज्यादा मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस होती है। इसका मुख्य उद्देश्य त्वचा में मौजूद नमी को बनाए रखना और स्किन पैरियर को सपोर्ट करना है।

रात में कैसे करें Slugging?

स्लगिंग को हमेशा साफ चेहरे पर करना चाहिए। सबसे पहले किसी अच्छे क्लींजर से चेहरा साफ करें। इसके बाद अपनी सामान्य रात की स्किन केयर रूटीन जैसे हाइड्रेटिंग सीरम औऱ मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। इसके बाद सबसे आखिर में पेट्रोलियम जेली या किसी अच्छी ऑक्लूसिव की बहुत पतली लेयर लगाएं। सुबह चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें।

किन लोगों के लिए है बेहतर?

यह तरीका खासतौर पर ड्राई, फ्लेकी या बहुत रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए उपयोगी है। वहीं अगर आपकी त्वचा एक्ने प्रोन है या चेहरे पर जल्दी पिंपल्स या ब्रेकआउट आते हैं, तो पूरे चेहरे पर स्लगिंग करने से बचना चाहिए।

स्लगिंग को रोज करना जरूरी नहीं है। अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से इसे कभी-कभी रात की रूटीन में शामिल किया जा सकता है। अगर लगाने के बाद जलन, खुजली, लालिमा या नए ब्रेकआउट दिखाई दें, तो इसे बंद कर दें।

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक