स्किन केयर टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: कोहनी और घुटनों की जिद्दी कालापन से हैं परेशान? ये 6 घरेलू उपाय कर सकते हैं कमाल

Skin Care Tips For Dark Joints: कोहनी और घुटनों का जिद्दी कालापन आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर त्वचा को साफ, मुलायम और निखरा हुआ बनाने में मदद मिल सकती है।

सीमा कुमारी

Elbow Whitening Tips : चेहरे की खूबसूरती पर तो हर कोई ध्यान देता है, लेकिन अक्सर कोहनी और घुटनों की देखभाल करना भूल जाते है। लगातार रगड़, धूप, डेड स्किन का जमाव और त्वचा में नमी की कमी के कारण इन हिस्सों का रंग धीरे-धीरे गहरा पड़ने लगता है। इससे कई लोग अपनी पसंद के कपड़े पहनने में भी असहज महसूस करते हैं।

कोहनी और घुटनों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक मोटी और रूखी होती है, जिसके कारण वहां गंदगी जमने और घर्षण से कालापन आ जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए यहां कुछ घरेलू उपाय बताए जा रहे है जो बहुत ही कारगर है।

  • नींबू और शहद

घुटने, कोहनी का कालापन दूर करने के लिए नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते है। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं। नींबू के रस में शहद मिलाएं और इसे कोहनी-घुटनों पर 15 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें।

  • नारियल तेल और चीनी का स्क्रब

नारियल तेल त्वचा को पोषण और नमी देता है। 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच चीनी मिलाएं और इसे काले हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें।

  • बेसन और दही का पेस्ट

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड रंगत सुधारने में मदद करता है। 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और 15 मिनट बाद धो लें।.

  • बेकिंग सोडा और दूध का पैक

बेकिंग सोडा डेड स्किन को गहराई से साफ करता है। इसे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाएं और हफ्ते में दो बार ही इस्तेमाल करें।

  • एलोवेरा जेल

यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है। शुद्ध एलोवेरा जेल को दिन में दो बार लगाएं और सूखने पर सादे पानी से धो लें।

  • हल्दी और दूध

हल्दी त्वचा को चमकदार बनाती है। हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर 15 मिनट तक प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर पानी से साफ कर लें।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका