सालभर में हासिल की गई अपनी उपलब्धियों और छोटे-छोटे बदलाव को आइडेंटिफाई करें।
अपने रिश्तों, काम और पर्सनल लाइफ में जिन चीजों ने आपको खुशी दी, उन चीजों पर विचार करें।
नए साल में सिर्फ बड़े लक्ष्य बनाने के बजाय अपनी आदतों और अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा तय करें।
Year End Self-Assessment: साल का आखिरी महीना सिर्फ कैलेंडर नहीं बदलता बल्कि बल्कि अपने फैसलों, रिश्तों, आदतों और तरक्की पर सरसरी नजर डालने का मौका भी है। पूरे साल हम कभी काम, कभी परिवार और कभी दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते हैं।
इस भागदौड़ में कई बार खुद से यह सवाल पूछना जरूरी हो जाता है कि क्या हम अपनी जिंदगी से खुश हैं? क्या हम सही डायरेक्शन में आगे बढ़ रहे हैं? साल खत्म होने से पहले खुद से ये 5 सवाल जरूर पूछें। इन सवालों के जवाब आपको आने वाले साल में बेहतर फैसला लेने में, अपने गोल तय करने में और गलतियों से सीखने में मदद करेंगे।
पूरे साल नौकरी, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच खुद को कितना समय दिया? क्या अपनी पसंद का कोई काम किया, कहीं घूमने गए या बिना किसी चिंता के बिताया? अगर जवाब नहीं है, तो आने वाले साल में अपनी दिनचर्या में खुद के लिए जगह बनाएं। खुद का ख्याल रखना, सेल्फिश होना नहीं होता है।
इस सवाल का जवाब सिर्फ करियर या पैसों से मिली उपलब्धियों से न तलाशें। इसके बदले यह जानने कि कोशिश क्या अब आप मुश्किल को बेहतर तरीके से संभाल पाते हैं? क्या आपने गुस्से पर कंट्रोल करना सीखा, अपनी बात रखना शुरू किया या किसी पुरानी आदत में सुधार आया? कई बार छोटी-छोटी बातें भी आपकी पर्सनैलिटी में बड़े बदलाव लाते हैं।
क्या कोई रिलेशन, काम, आदत या लगातार दूसरों से तुलना करना आपको परेशान करता है? क्या आप कोई जिम्मेदारी बिना मन के निभा रहे हैं? उन चीजों की पहचान करें, जिनसे आपका मेंटल पीस प्रभावित हुआ है, हर चीज को अगले साल भी साथ लेकर न जाएं।
सोचें कि क्या आपने अपने क्लोज वन के साथ पर्याप्त समय बिताया? क्या किसी अपने से बात करना टालते रहे या किसी रिश्ते में अपनी फीलिंग जाहिर कर पाए? रिश्तों में हमेशा बड़े प्रयासों की जरूरत नहीं होती। कभी हालचाल पूछना, साथ बैठना और बिना फोन देखे बात करना भी काफी होता है।
आने वाले साल में केवल वेटलॉस, ज्यादा पैसे कमाना या नई चीजें खरीदने जैसे लक्ष्य न बनाएं। बल्कि सोचें कि आप किस तरह की जिंदगी जीना चाहते हैं। क्या बेहतर सेहत, फाइनेंशियल आजादी, नया टैलेंट सीखना या परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना आपकी प्राथमिकता है? अपनी तीन सबसे जरूरी गोल्स लिखें और उन्हें छोटे-छोटे कदम में पूरी करने की कोशिश न करें।