रोजी मेकअप लुक्स फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Rose Makeup Looks: चेहरे पर गुलाबी नूर चाहती हैं, तो ये 5 मेकअप खूबसूरत लुक्स जरूर करें ट्राई

Pink Makeup Looks: रोज डे पर ट्राई करें 5 खूबसूरत रोजी मेकअप लुक्स। रोजी चिक्स से लेकर रोज गोल्ड आईज और डीप रोज लिप्स तक जानें कैसे पाएं पिंक मेकअप लुक।

रीता राय सागर

Rose Makeup Looks: रोज डे के मौके पर सिर्फ गुलाब देना ही नहीं, बल्कि अपने मेकअप लुक में भी गुलाबी टच दें। पिंक और रोजी टोन चेहरे को सऑफ्ट, फ्रेश और फेमिनिन लुक देते हैं। अगर आप इस खास दिन के लिए अपने चेहरे पर गुलाबी नूर चाहती हैं, तो ये 5 रोज मेकअप लुक्स को अपने मेकअप प्रोडक्ट में शामिल करें।

रोजी चिक्स मेकअप

रोजी मेकअप लुक्स

मेकअप करने से पहले गालों पर सॉफ्ट पिंक या रोज ब्लश लगाकर शुरुआत करें। बल्श को बहुत ज्यादा डार्क न रखते हुए हल्का रखें और चिकबोन्स पर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसके साथ न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। दिन की आउटिंग के लिए यह लुक बहुत खूबसूरत लगेगा।

पिंक मोनोक्रोम लुक

रोजी मेकअप लुक्स

आंखों, गालों और होंठों पर एक ही रोज पिंक के शेड्स अप्लाई करें। पलकों पर हल्का पिंक आईशैडो, गालों पर रोजी ब्लश औऱ होठों पर रोज पिंक लिपस्टिक लगाएं। इससे मेकअप बेहद कॉर्डिनेटेड दिखेगा।

रोज गोल्ड आई मेकअप

रोजी मेकअप लुक्स

अगर रोज डे पर थोड़ा ग्लैम लुक चाहिए, तो रोज गोल्ड आईशैडो अप्लाई करें। आंखों के इनर कॉर्नर पर हल्का शिमर और लैश लाइन पर ब्राउन कलर की आई लाइनर लुक को सॉफ्ट टच देगी। इसके साथ लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाएं।

पिंक ब्लश या ग्लॉसी लिप्स

रोजी मेकअप लुक्स

नेचुरल मेकअप लुक पसंद करने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। हल्का बेस, रोजी ब्लश औऱ पिंक लिप ग्लॉस आपके रोजी लुक को कंप्लीट करेगा। ब्रोज को सेट करें और मस्कारा अप्लाई करें। इससे चेहरे पर फ्रेश ग्लो दिखाई देगा।

डीप रोज लिप लुक

रोजी मेकअप लुक्स

अगर आप अपने मेकअप का मेन फोकस अपने लिप्स को बनाना चाहती हैं, तो डीप रोज या बेरी पिंक लिपस्टिक चुनें, आई मेकअप हल्का रखें। इससे लुक बैलेंस लगेगा और अधिक प्रॉमिनेन्ट दिखेगा।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?