रोज डे पर गिफ्ट (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Rose Day 2026: सिर्फ गुलाब देने की गलती न करें! पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए ये रहे 5 गिफ्ट आइडियाज

Rose Day Gift Ideas: रोज डे पर गुलाब देना एक खूबसूरत परंपरा है लेकिन अगर आप इस बार पार्टनर को सच में खास महसूस कराना चाहते हैं तो सिर्फ फूलों तक सीमित न रहें।

प्रीति शर्मा

Valentine Day Gift Ideas: 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। हालांकि गुलाब इस दिन का सबसे बड़ा प्रतीक है लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को वाकई सरप्राइज करना चाहते हैं तो गुलाब के साथ कुछ यूनिक गिफ्ट्स जोड़ना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है जो आपके रिश्ते में नई ताजगी लाएगा।

वैलेंटाइन वीक का पहला दिन यानी रोज डे प्यार जताने का एक सुनहरा मौका होता है। ज्यादातर लोग एक लाल गुलाब देकर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं लेकिन अगर आप इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपकी कोशिशों में थोड़ा एक्स्ट्रा एफर्ट दिखना चाहिए।

गोल्ड या सिल्वर प्लेटेड रोज

असली गुलाब दो-तीन दिन में मुरझा जाता है लेकिन गोल्ड या सिल्वर प्लेटेड गुलाब हमेशा के लिए सुरक्षित रहता है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपका प्यार कभी नहीं मुरझाएगा। यह एक बेहतरीन शोपीस के रूप में उनके डेस्क या कमरे की शोभा बढ़ा सकता है।

कस्टमाइज्ड रोज सेंटेड कैंडल

गुलाब की खुशबू मूड को रिलैक्स करने के लिए जानी जाती है। एक हाई-क्वालिटी रोज़ सेंटेड कैंडल न केवल रोमांटिक माहौल बनाएगी बल्कि जब भी आपका पार्टनर इसे जलाएगा उन्हें आपकी याद आएगी। यह एक बहुत ही क्लासी और फील गुड गिफ्ट है।

रोज स्किनकेयर हैंपर

अगर आप जताना चाहते हैं कि आप उनकी फिक्र करते हैं तो रोज़ वॉटर, रोज़ फेस मिस्ट या रोज़ बॉडी लोशन का एक छोटा सा बास्केट तैयार करें। नेचुरल गुलाब के अर्क वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं और यह आपके केयरिंग नेचर को दर्शाता है।

फोटो फ्रेम के साथ प्रिजर्व्ड फ्लावर

एक छोटा सा फोटो फ्रेम लें जिसमें आपकी और पार्टनर की कोई प्यारी सी फोटो हो और उसके साथ एक सूखा हुआ या प्रिजर्व किया हुआ गुलाब लगा हो। यह हाथ से बना तोहफा किसी भी महंगे गिफ्ट से कहीं ज्यादा कीमती होता है क्योंकि इसमें आपकी मेहनत दिखती है।

चॉकलेट रोज बुके

अगर आपका पार्टनर फूडी है तो सिर्फ फूलों का बुके देने के बजाय चॉकलेट और रोज का कॉम्बो बुके दें। फूलों के बीच में उनकी पसंदीदा चॉकलेट्स को सजाना एक स्वीट सरप्राइज होगा।

गिफ्ट की कीमत से ज्यादा आपकी भावनाएं मायने रखती हैं। एक गुलाब के साथ छोटा सा हैंडरिटन नोट लिखना न भूलें। आपकी लिखी दो लाइनें किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा असर करेंगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद