हरे चने के पकोड़े (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में गर्मागर्म चाय के साथ बनाएं हरे चने के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि दीवाने हो जाएंगे हर कोई

Green Gram Pakora Recipe in Hindi: हरे चने को वैसे तो तो लोग भूनकर खाना पसंद करते है लेकिन इसके हरे-भरे पकौड़े भी हर किसी की पसंद होते है। आज हम आपको ऐसे ही हरे चने के छोले के बारे में बता रहे है।

दीपिका पाल

Green Gram Pakora: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। सर्दियों में बरसात की तरह सी गर्मागर्म पकौड़े खाने की तलब लगी रहती है। सर्दियों में हरे चने मार्केट में आते है। हरे चने को वैसे तो तो लोग भूनकर खाना पसंद करते है लेकिन इसके हरे-भरे पकौड़े भी हर किसी की पसंद होते है। आज हम आपको ऐसे ही हरे चने के छोले के बारे में बता रहे है जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होते हैं।

जानिए हरे चने के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी

यहां पर आवश्यक सामग्रियों की सहायता से आप हरे चने के पकौड़े बना सकते है इसकी रेसिपी बेहद आसान होती है।

क्या चाहिए सामग्री

हरे चने (छोलिया): 1 कप (छिले और धोए हुए)

बेसन (चने का आटा): ½ कप (आवश्यकतानुसार)

चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच (कुरकुरापन के लिए)

प्याज: 1 मध्यम आकार का (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)

अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच (वैकल्पिक)

हरा धनिया: ¼ कप (बारीक कटा हुआ)

हल्दी पाउडर: ¼ चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: ½ चम्मच

जीरा पाउडर: ½ चम्मच

अजवाइन: ¼ चम्मच

हींग: एक चुटकी

नमक: स्वादानुसार

पानी: आवश्यकतानुसार

तेल: तलने के लिए

जानें बनाने का तरीका

  • तैयारी: हरे चनों को अच्छी तरह धो लें। इन्हें मिक्सर या ब्लेंडर में थोड़ा दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि पेस्ट बहुत बारीक या पतला न हो।
  • मिश्रण तैयार करना: एक बड़े कटोरे में पिसे हुए हरे चने निकाल लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले
  • (हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग और नमक) डालें।
  • बैटर बनाना: अब इसमें बेसन और चावल का आटा मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर की कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि आप आसानी से पकौड़े बना सकें (बहुत पतला नहीं)।
  • तलना: एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम आंच पर गरम होना चाहिए।
  • फ्राई करना: जब तेल गरम हो जाए, तो चम्मच या हाथ की मदद से छोटे-छोटे पकौड़े का मिश्रण तेल में डालें। कड़ाही को ज्यादा न भरें।
  • पकाना: पकौड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। बीच-बीच में उन्हें पलटते रहें ताकि वे समान रूप से पक जाएं।
  • परोसना: तले हुए पकौड़ों को तेल सोखने के लिए टिश्यू पेपर पर निकाल लें। गरमा गरम पकौड़ों को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसें।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां