रमजान मेहंदी डिजाइन्स (सौ. पिन्टरेस्ट) 
लाइफस्टाइल

Ramadan 2026: मिनटों में रच जाएगी सबसे खूबसूरत मेहंदी! देखें सिंपल से लेकर अरबी तक ये लेटेस्ट डिजाइन्स

Ramadan 2026 Mehndi Designs: रमजान का महीना सिर्फ इबादत और बरकत का समय नहीं बल्कि खुशियों और खास तैयारियों का भी मौका होता है। इस दौरान महिलाएं और लड़कियां ईद और रमजान की खास शामों के लिए खूबसूरत मेहंदी लगाना पसंद करती हैं।

प्रीति शर्मा
इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का विशेष महत्व है। इबादत और रोजों के बीच इफ्तार दावतों का दौर भी चलता है। इन मौकों पर महिलाएं पारंपरिक लिबास के साथ हाथों में गहरी रची मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। इस साल मेहंदी के ट्रेंड में काफी बदलाव आया है। अब भारी-भरकम डिजाइन की जगह लोग मिनिमलिस्टिक और कस्टमाइज्ड डिजाइन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
अरबी मेहंदी हमेशा से सदाबहार रही है। इसकी खासियत यह है कि इसमें बोल्ड लाइन्स और काफी खाली जगह छोड़ी जाती है जिससे डिजाइन उभर कर आता है। अगर आपके पास समय कम है तो बेल वाली अरबी मेहंदी सबसे बेस्ट विकल्प है। यह हथेली और पीछे की तरफ दोनों पर बहुत सुंदर लगती है।
फूलों और पत्तियों वाले डिजाइन्स लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बड़े गुलाब के फूल या छोटी कलियों वाले पैटर्न्स हाथों को एक नाजुक और मॉडर्न लुक देते हैं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करतीं।
चूंकि रमजान और ईद का चांद से गहरा नाता है इसलिए इस बार क्रिसेंट मून वाले डिजाइन्स काफी वायरल हो रहे हैं। हथेली के बीच में एक बड़ा चांद और उसके चारों ओर बारीक नक्काशी आपके हाथों को एक थीम-बेस्ड लुक देती है।
शादी-ब्याह हो या त्योहार, मंडाला आर्ट कभी पुराना नहीं होता। हथेली के बीच में गोल मंडाला और उंगलियों पर बारीक जाली का काम बहुत ही रॉयल लगता है। अगर आप भारी मेहंदी की शौकीन हैं तो यह डिजाइन आपके लिए है।
पीछे की तरफ कलाई पर ब्रेसलेट की तरह बनी मेहंदी आजकल की यंग जेनरेशन की पहली पसंद है। यह आभूषण की तरह दिखती है और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स पर बेहद फबती है।
मेहंदी लगाने के बाद उसे कम से कम 5-6 घंटे तक सूखने दें। रंग गहरा करने के लिए आप चीनी और नींबू के घोल का इस्तेमाल करें। सूखने के बाद मेहंदी को पानी से धोने के बजाय तेल लगाकर निकालें। इससे रंग गाढ़ा और चमकदार होता है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात