लाइफस्टाइल

'महाशिवरात्रि' के दिन 'महामृत्युंजय मंत्र' के जाप में इन बातों का अवश्य रखें ध्यान, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: 18 फरवरी, शनिवार को देशभर में देवों के देव महादेव को समर्पित 'महाशिवरात्रि'(Mahashivratri) का पर्व मनाया जा रहा है।'महाशिवरात्रि के पावन दिन में भगवान शिव का अभिषेक करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही शंकर जी के मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाले हर संकट दूर हो जाते हैं। वेद-शास्त्रों में भगवान शिव के कई स्वरूपों का वर्णन किया गया है। इन्हीं रूपों में से एक है महामृत्युंजय स्वरूप। ऐसा माना जाता है कि इस स्वरूप में भगवान शिव अपने हाथों में अमृत लेकर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। ऐसे में नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को लंबी आयु प्राप्त होती है। आइए जानें महाशिवरात्रि पर इस मंत्र के जप करने के क्या फायदे हैं-

मंत्र

ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ !!

ज्योतिषियों के मुताबिक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जल के साथ बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक या धूप जलाकर जाप माला से 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर लें।

महामृत्युंजय मंत्र के फायदे

  • ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, महामृत्युंजय मंत्र करने से व्यक्ति को हर कष्टों से निजात मिल जाती है।
  • शिव पुराण के अनुसार, इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ नौकरी-बिजनेस में सफलता हासिल होती है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से मांगलिक दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष आदि से छुटकारा मिल जाता है।
  • भगवान शिव की कृपा से घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां आती है।
  • इस मंत्र का जाप करने से जीवन या अतीत में किए गए पापों से मुक्ति मिल जाती है।
  • जिस व्यक्ति को धन संपत्ति की इच्छा है, उसे महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना लाभकारी सिद्ध होगा

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट