बैक नेकलेस (सौ. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Back Necklace Fashion: अब आगे नहीं गले के पीछे पहना जा रहा है हार, Met gala से लेकर Cannes तक दिखा ट्रेंड

Back Necklace Fashion In Trend: फैशन की दुनिया में रोजाना नए ट्रेंड आते है। हाई फैशन स्टेटमेंट कुछ दिनों में डेली लाइफ में भी दिखने लगता है। फैशन ट्रेंड में फिलहाल सबसे ग्लैमरस है- बैक नेकलेस।

रीता राय सागर

Women Back Necklace Trend: कहते हैं फैशन खुद को रिपीट करता रहता है। फैशन की दुनिया में रया रिपीटेशन है- बैक नेकलेस का। जो बेहद ग्लैमरस और बोल्ड लुक देता है। इसे डीप बैक नेक, ओपन बैक या बैकलेस के साथ स्टाइल किया जा रहा है।

हालांकि यह कोई नया ट्रेंड नहीं है। इससे पहले लॉस एंजिल्स में साल 2000 में ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान केट ब्लैंचेट ने इसे पहली बार रेड कारपेट पर स्टाइल किया था। तब उन्होंने एक खूबसूरत ब्लैक बैकलेस ड्रेस के साथ गोल्डेन बैकवर्ड नेकलेस को पहना था।

क्या खास है बैक नेकलेस में

हार को पीछे की ओर पहनने से एक सरप्राइजिंग और अट्रैक्टिव एलीमेंट जुड़ जाता है। जिससे सारा ध्यान बैक पर जाता है। ध्यान को आगे से पीछे की ओर शिफ्ट करने से गर्दन, कंधे और बैक बोन उभर कर आती है। हॉलीवुड फिल्म 'द गॉर्ज' के प्रीमियर पर आन्या टेलर-जॉय सफेद प्लीटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जो पंखों की तरह फैली हुई थी। उनकी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए उन्होंने टिफ़नी एंड कंपनी का प्लैटिनम और 18 कैरेट सोने का आर्ट डेको नेकलेस चुना, जिसमें हीरे और मोती जड़े हुए थे। उन्होंने नेकलेस को उल्टा पहना था, जो उनकी ड्रेस की सादगी को और भी निखार रहा था।

सोनम कपूर

इस ट्रेंड को ज्यादातर हॉलीवुड फैशन में देखा गया है, लेकिन बॉलीवुड की हाई फैशन क्वीन सोनम कपूर ने भी इसे 2025 में आइवरी ड्रेस और शॉल के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने आम्रपाली ज्वेल्स के गोल्ड चेन वाले स्टेटमेंट पेंडेंट और मोतियों के लटकन से सजे नेकलेस को उल्टा पहना था, जिससे उन्हें विंटेज लुक मिला।

मारगरेट क्वाली

हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गरेट क्वाली ने ऑस्कर 2025 के रेड कारपेट पर बैकलेस बोटनेक वेलवेट ड्रेस पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अपनी सादगी भरी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए  उन्होंने अपनी बैक पर शनेल के कई हीरों से जड़े हुए उल्टे लटकते हुए नेकलेस को सजाया। इस नेकलेस ने उनके आउटफिट में एक अलग ही ग्लैमर ऐड किया।

कल्याणी प्रियदर्शनी

कल्याणी प्रियदर्शनी ने इस साल कान्य में अपना डेब्यू किया, जहां उन्होंने ब्लैक हॉल्टर नेक ड्रे,स पहनी थी। उनके ड्रेस में ग्लैमर ऐड करने के लिए उन्होंने कल्याण ज्वेलर्स की बैक नेकलेस स्टाइल की थी। इसे 14 कैरेट के व्हाइट गोल्ड, 52 कैरेट का पियर शेप ब्लू सेफायर, 15 कैरेट के दो पिंक कलर के मोरगनाइट्स और 445 नेचुरल डायमंड से तराशा गया था। इसे बनाने में 40 दिनों का वक्त लगा।

अगर आप भी किसी पार्टी या किसी खास फंक्शन में इस बैक नेकलेस को पहनना चाहती हैं, तो पेंडेंट वाली चेन, लैरिएट नेकलेस, मोती या हीरे जड़ित नेकलेस अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

इस स्टाइल के लिए बालों को बांधना जरूरी है, ताकि सारा फोकस आपके बैक पर हो। आप बालों में फ्रेंच बन या मेसी बन भी बना सकती हैं।

कैसे करें स्टाइल

  • एक नॉर्मल चेन से करें शुरूआत: यदि आप पहली बार इसे पहनने का सोच रहीं है, तो एक नाजुक चेन से शुरूआत कर सकती हैं। ध्यान रह कि यह बहुत ज्यादा फैंसी या बहुत सारे एलीमेंट्स ऐड न हो। बैक नेकलेस का काम आपकी बैक ब्यूटी पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • बोल्ड पेंडेंट का चयन: अगर आप अपने लुक में एक अलग सा टच देना चाहती हैं, तो बोल्ड और डार्क कलर की पेडेंट चुनें, जो आपके लुक में जान डाल दे। इसे सिंपल बैकलेस ड्रेस और छोटे ईयररिंग्स के साथ पेयर करें, ताकि सारी लाइमलाइट आपकी नेकलेस पर हो।
  • लेंथ के साथ करें एक्सपेरिमेंट: अगर आप फैशन में एक्सपेरिमेंट या कुछ अलग करने से नहीं झिझकती तो, अलग-अलग लंबाई और आकार के पेंडेंट और नेकलेस का चयन कर सकती हैं। एक लंबी चेन एक शानदार, लहराता हुआ इफेक्ट देती है, तो वहीं एक छोटी चेन से आपका चंचल स्वभाव सामने आता है।

बैक नेकलेस को ट्राई किया जा सकता है। इससे एक नयापन जुड़ेगा और साथ ही रेगुलर फैशन से थोड़ा हटकर होगा।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना