Natural Home Remedies With Neem For Clear Skin: कई दशकों से नीम का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता रहा है। दांतों और मुंह की सेहत के लिए नीम की टहनियों से लेकर स्किन और बालों की देखभाल के लिए नीम पाउडर, पेस्ट और तेल तक, इस कुदरती खजाने का इस्तेमाल किया जाता है।
नीम की ताकत इसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स में है, जैसे लिमोनोइड्स, क्वेरसेटिन जैसे फ्लेवोनोइड्स और बीटा-सिटोस्टेरॉल, जैसे कंपाउंडस स्किन को शांत करने, बचाने और रिपेयर करने का काम करते हैं। ये प्लांट एक्टिव्स एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होते हैं, जिससे नीम मुहांसे, एक्जिमा, सोरायसिस और यहां तक कि स्किन के छोटे-मोटे इन्फेक्शन में भी असरदार होते है।
केमिकल-बेस्ड कई ट्रीटमेंट्स के उलट, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं या जलन पैदा कर सकते हैं, नीम धीरे-धीरे और बिना नुकसान पहुंचाए काम करता है। आजकल लोग अपनी स्किन पर इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं। वे ऐसे प्रोडक्ट्स का चुनाव करते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स बेहद कम या नहीं होते हैं।
नीम का इस्तेमाल 'प्रोपियोनिबैक्टीरियम एक्ने' (मुहांसों के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया) से लड़ते हैं, जबकि इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लालिमा और सूजन को कम करता है। नीम का तेल, फेस वॉश और प्यूरीफाइंग मास्क में इस्तेमाल किए जाते हैं, जो सेंसेटिव स्किन के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं।
नीम मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है और सूजन को कम करता है, मुहांसों के इलाज के लिए नीम एक बेहतर नेचुरल विकल्प है।
इसके एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण बिना किसी केमिकल के एक्जिमा और त्वचा की जलन को ठीक करने में मदद करते हैं।
त्वचा पर नीम का पेस्ट लगाने से त्वचा साफ रहती है। फेस वॉश से लेकर टोनर, तेल और मास्क तक, नीम वाले प्रोडक्ट सेंसिटिव और मुंहासे वाली त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।
नीम का इस्तेमाल स्कैल्प की समस्याओं, मुंह की देखभाल और बालों की समस्याओं के लिए पेस्ट, तेल, लोशन और मास्क के रूप में भी किया जा सकता है।
मुट्ठी भर ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें, उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे मुहांसों, लालिमा और जलन को नेचुरली ठीक करने में मदद मिलती है।