कजिन्स डे (फोटो.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह

Cousins Day: हर किसी की लाइफ में एक खास कजिन जरूर होता है। कुछ लोगों के बेस्ट फ्रेंड उनके कजिन ही होते हैं। उनसे कई यादें जुड़ी होती हैं, जो बेहद खास होती है। इन तरीकों से बनाइए कजिन्स डे को स्पेशल।

रीता राय सागर

National Cousins Day: भारतीय परिवार केवल चार लोगों से बनी बनती है और न ही माता-पिता और सगे भाई-बहनों तक सीमित होता है। परिवार में चचेरे, ममेरे, फुफेरे और मौसेरे भाई-बहन भी होते हैं, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी होती हैं।

कजिन्स के साथ खेलना, छुट्टियों में मिलना, त्योहार मनाना और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहना, यही इस रिश्ते को खास बनाता है। इसी रिश्ते को याद करने के लिए हर साल 24 जुलाई को नेशनल कजिन्स डे मनाया जाता है।

कब मनाया जाता है नेशनल कजिन्स डे

हर साल 24 जुलाई को नेशनल कजिन्स डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने कजिन्स को शुभकामनाएं भेजते हैं, सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें साझा करते हैं और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए एक साथ समय बिताते हैं।

क्या है इस दिन का इतिहास?

नेशनल कजिन्स डे की शुरुआत कब और किसने की, इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। माना जाता है कि यह दिन परिवार के उन रिश्तों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया, जो भाई-बहन होने के साथ-साथ दोस्त भी होते हैं। उनके साथ हर बात डिस्कस करना आसान लगता है। समय के साथ सोशल मीडिया और पारिवारिक आयोजनों के जरिए यह दिन कई देशों में लोकप्रिय हो गया है।

क्यों खास होता है कजिन का रिश्ता?

कजिन हमारी जिंदगी के पहले दोस्तों में से एक होते हैं। उनके साथ बचपन की शरारतें, छुट्टियों की मस्ती और पारिवारिक समारोह की यादें जिंदगी भर साथ रहती हैं। कई बार उनसे वह बातें भी साझा कर पाते हैं, जो किसी और से कहने में हिचकिचाहट होती है। यही वजह है कि कजिन्स का रिश्ता दोस्ती, विश्वास और अपनापन तीनों का खूबसूरत मेल माना जाता है।

कैसे मनाएं नेशनल कजिन्स डे

  • अपने कजिन्स को फोन या वीडियो कॉल करके उनसे बात करें।
  • बचपन की पुरानी तस्वीरें और यादें सोशल मीडिया पर शेयर करें और उससे रिलेटेड कोई बात या कहानी कैप्शन में लिख सकते हैं।
  • अगर संभव हो तो फैमिली गेट-टुगेदर या छोटा-सा मिलन समारोह रखें।
  • साथ में लंच, डिनर या आउटिंग का प्लान बनाएं।
  • दूर रहने वाले कजिन्स को कोई छोटा-सा गिफ्ट या सरप्राइज भेजें।
  • परिवार के साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा करें।

भारतीय परिवारों में कजिन्स का महत्व

भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार की परंपरा रही है, जहां चाचा-बुआ-मौसी सबके बच्चे आपस में मिलते हैं। इससे रिश्ते मजबूत होते हैं। कई घरों में चचेरे, ममेरे, मौसेरे और फुफेरे भाई-बहन सगे भाई-बहनों की तरह साथ रहते और बड़े होते हैं। त्योहारों, शादियों और पारिवारिक समारोहों में इन्हीं रिश्तों की गरमाहट परिवार को एकजुट रखती है।

रिश्तों को मजबूत बनाने का दिन

आज की व्यस्त जिंदगी में परिवार के साथ समय बिताना किसी लग्जरी से कम नहीं है, लेकिन अब अपनों से मिलना-जुलना पहले की तुलना में कम हो गया है। ऐसे में नेशनल कजिन्स डे हमें यह याद दिलाता है कि रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए समय निकालना जरूरी है। एक छोटा-सा संदेश, एक फोन कॉल या साथ बिताया गया थोड़ा-सा वक्त भी रिश्तों को जीवंत रखता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां