परिवार बिना अधूरा होता है संसार, आज ग्लोबल दिवस पर जानिए जॉइंट फैमिली में रहने के खास फायदे

परिवार की अहमियत क्या होती है इसे बताने के लिए ही हर साल 1 जनवरी को ग्लोबल फैमिली डे के तौर पर जाना जाता है। परिवार की परिभाषा यहां पर संयुक्त और छोटे परिवार के रुप में की जाती है।
ग्लोबल फैमिली दिवस 2025, ज्वाइंट फैमिली
ग्लोबल फैमिली दिवस 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Global Family Day 2025: नए साल का आगाज आज दुनियाभर में हो गया है वहीं पर इस खास दिन के मौके पर हर कोई कुछ ना कुछ अपने परिवार के साथ प्लान करते है। परिवार की अहमियत क्या होती है इसे बताने के लिए ही हर साल 1 जनवरी को ग्लोबल फैमिली डे के तौर पर जाना जाता है। परिवार की परिभाषा यहां पर संयुक्त और छोटे परिवार के रुप में की जाती है।

कई मायनों में संयुक्त परिवार सबसे खास परिवारों में से एक होता है। यहां पर इसमें रहने के भी कई फायदे होते है इसके बारे में शायद ही आपको जानकारी हो चलिए जान लेते है संयुक्त परिवार में रहने के फायदे और इस दिवस की शुरुआत।

कब से हुई ग्लोबल फैमिली दिवस की शुरुआत

यहां पर ग्लोबल फैमिली दिवस मनाने की शुरुआत काफी दशक पुरानी है यहां पर वैश्विक परिवार दिवस की शुरूआत 1997 से की गई थी। जहां पर समय बीतने के साथ ही साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी को तारीखों में इसे ग्लोबल फैमिली डे के तौर पर मनाया जाने लगा। यहां पर नए साल के मौके पर लोगों की व्यस्त दिनचर्या में परिवार के महत्व को हाईलाइट करने के लिए इस दिन की शुरूआत की गई थी। परिवार का हर किसी के जीवन में महत्व होता है।

जानिए क्या होते है जॉइंट फैमिली में रहने के फायदे

यहां पर आप अगर जॉइंट या संयुक्त परिवार में रहते है तो आपको यहां पर रहने के अनगिनत फायदे मिलते है इसके बारे में जानकारी रखना जरूरी होता है।

1- नहीं सताता अकेलापन

यहां पर अगर आपका परिवार संयुक्त है तो आपको कभी-कभी भी अकेलापन नहीं सताएगा। संयुक्त परिवार में रहने से खासकर वर्किंग वुमन और बच्चों को फायदा मिलता है क्योंकि परिवार का हर कोई सदस्य मदद के लिए तैयार होता है। बच्चों का ख्याल संयुक्त परिवार में बड़े ही बेहतर तरीके से होता है। इसके विपरीत एकल परिवार में बच्चें अक्सर परेशान होते है।

2- संयुक्त परिवार में रहने से मिलता है परेशानियों का हल

यहां पर संयुक्त परिवार में अगर आप रहते है तो आपको कई तरह की परेशानियां होने के बाद भी चिंता नहीं सताएगी। संयुक्त परिवार में रहने से सिर्फ परिवार के लोगों में परेशानियां साझा की जा सकती है इसके अलावा दिल की बात आप बड़े ही आसानी से कर सकते है। संयुक्त परिवार में रहने से मेंटली कई तरीके से स्ट्रॉंग हो जाते है।

3- मिलता है प्यार और देखभाल का फायदा

अगर आप जॉइंट फैमिली में रहते है तो आपको यहां पर मम्मी-पापा के अलावा दादा-दादी का प्यार भी मिलता है साथ ही चाचा-चाची के होने पर आप बेहद खुश महसूस करते है। संयुक्त परिवार में रहने से परिवार के सदस्यों को हर परेशानी का हल ढूंढने में मदद मिलती है सही फैसला आप आसानी से ले सकते है।

4- परिवार में रहने से हर रोज मिलती है नई सीख

अगर आप ज्वाइंट फैमिली में रहते है तो आपको दादा-दादी के साथ रहने से कई बड़ी सीख मिलती है। यहां पर परिवार में रहने से आपको समाज के रीति रिवाज की जानकारी हो जाती है। इसके अलावा जिंदगी के अनुभवों को संयुक्त परिवार के जरिए दादा-दादी सिखाते है।

बड़े-बुजुर्ग आपको समाज के रीति रिवाज सिखाने और अच्छा इंसान बनाने में अपना पूरा जी जान लगा देते हैं. वहीं उनकी लाइफ के एक्सपीरिंयस आपके काफी काम आ सकते हैं। किसी भी गलती पर डांटने और सिखाने का हक परिवार वालें का होता है इसके बारे में जानना जरूरी है।

5- हर खुशी हो जाती है दुगुनी

यहां पर संयुक्त परिवार हर खुशियों की चाबी होता है, जॉइंट फैमिली में रहने से हर खुशी दोगुनी हो जाती है. ऐसे में सभी का बर्थडे सेलिब्रेट करने से लेकर हर त्योहार को लोग मिल-जुल कर और पूरी खुशी के साथ मनाते हैं. वहीं जॉइंट फैमिली का नॉर्मल दिन भी मस्ती से भरपूर होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com