मॉर्निंग मोटिवेशन (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Motivational Thoughts: सुबह की शुरुआत करें इन मोटिवेशनल विचारों के साथ, पूरे दिन बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

Motivational Thoughts: सुबह की शुरुआत अच्छी हो, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। इसके लिए सुबह उठते ही कुछ अच्छे विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। इससे लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

रीता राय सागर

Morning Motivation: हर सुबह उम्मीद की एक नई किरण लेकर आती है। ऐसे में हर कोई शानदार तरीके से सुबह की शुरुआत करना चाहता है। कुछ गुड मॉर्निंग मैसेज ऐसे होते हैं जो मोटिवेट करते हैं।

कोई व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत जिस तरीके से करता है, वही उसके पूरे दिन के मिजाज को तय करता है। हर सुबह उठने का एक लक्ष्य होना चाहिए। अगर हम सुबह सकारात्मक तरीके से उठते हैं हमारा पूरा दिन भी खुशनुमा होगा।

जब मनोबल टूट रहा हो, तो खुदीराम बोस की ये लाइनें आपको हौसला देगी

‘लड़ो, लड़ नहीं सकते,

बोलो, बोल नहीं सकते,

लिखो, लिख नहीं सकते,

साथ दो साथ नहीं दे सकते,

काम करने वालों का मनोबल बढ़ाओ यदि वो भी नहीं कर सकते हो,

जो कर रहे हैं, उनका मनोबल मत तोड़ो क्योंकि वो तुम्हारे हिस्से की लड़ाई लड़ रहा है।’

कभी सीखना बंद न करें

दुनिया निरंतर विकसित हो रही है, इसलिए आप खुद को विकसित और अपडेटेड रखने के लिए सीखते रहो। सोनम वांगचुक का विचार है कि अगर आप सीखना बंद कर देते हैं, तो दुनिया आपसे आगे निकल जाएगी और आप पीछे रह जाएंगे।

जीवन की असली परीक्षा का सामना करें

अगर आपको लगता है कि केवल स्कूली परीक्षा पास कर लेने से आप बेहतर इंसान हो जाते हैं, तो जीवन की परीक्षा में फेल हो जाएंगे। जीवन एक ऐसी परीक्षा है, जो हर दिन होती है और हर दिन आपको एक नए अनुभव के जरिए कुछ सीखा देती है। जीवन की असली परीक्षा एग्जाम हॉल के बाहर होती है, जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती है।

जीवन में आगे बढ़ना है, तो घर में ऊर्जा न लगाएं

लोगों को आचार्य प्रशांत की सलाह है कि ‘अगर जीवन में आगे बढ़ना है, तो घर में अपनी ऊर्जा और समय बर्बाद न करें। घर में सहज शांत रिश्ते रखो, अगर घर में गृह कलेश है, तो आप जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते। पुराने रिश्ते आपको इतनी गहराई से चोट कर सकते हैं कि उसे भरने में ही आपकी सारी ऊर्जा लग जाएगी। इसलिए घर को रणभूमि मत बताओ। अपने घर में लड़कर हमें कुछ हासिल नहीं होगा।

बेहतर होना है, तो जिंदगी को कठोर ही रहने दो

अपनी अद्वैत वेदांत की टीचिंग के लिए जाने, जाने वाले आईआईटीयन आचार्य प्रशांत कहते हैं कि यदि जिंदगी में बेहतर होना चाहते हैं, तो जिंदगी को थोड़ा कठिन ही रहने दो, आराम पसंद मत बनो। जूझते हुए आदमी में एक गरिमा होती है, संघर्षशील इंसान में एक तेज होता है। कठिनाइयां नहीं है, तो जीवन में कुछ ठीक नहीं है।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम