मोरिंगा की पत्तियों के फायदे (सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

मोरिंगा के पत्तों में है कई गंभीर रोगों का अचूक इलाज, ब्लड प्रेशर से लेकर बड़ी बीमारियों का है दुश्मन

सहजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसे कई नामों जैसे मोरिंगा, सहजन, सुजना, मुनगा आदि नाम से भी जाना जाता है। जिस तरह सहजन हमारे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है ठीक उसी तरह इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

दीपिका पाल

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: ये तो सभी जानते है कि फल और साग-सब्जियों के मामले में हमारा देश काफी धनी है। यहां मांसाहार की तुलना में शाकाहारी भोजन को काफी पसंद किया जाता है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग हम सब गुणकारी सब्जियों का लाभ नहीं उठा पाते। अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं और अपने आहार में गुणकारी सब्जियों को शामिल कीजिए। ऐसी ही एक सब्जी है सहजन (Drumstick) की। आप जानकर हैरान होंगे कि हमारा देश मोरिंगा का सबसे बड़ा उत्पादक है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सहजन की फली कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

जानिए मोरिंगा के सेवन के फायदे

स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। सिर्फ इसकी फलियां ही नहीं बल्कि पत्तियां भी कई बीमारियों का रामबाण इलाज होती हैं। इसके सूप (Moringa Leaves Soup) को नियमित पीने से कई ब्लड प्रेशर वेट लॉस आंखों के रोग गठिया में लाभ मिलता है। ऐसे में आइए जानें इसके फायदे।

1- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, क्या आप जानते हैं कि सहजन की पत्तियों का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। जी हां, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, विटामिन-C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि कैंसर मरीजों के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

2-सहजन की पत्तियों में फाइबर पाया जाता है, जो कि पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी में फायदा मिलता है।

3-आपको बता दें, बहुत कम लोगों को पता है कि सहजन चिकन पॉक्स के लक्षण को खत्म करने वाला भी होता है। जब अप्रैल-जून में बहुत अधिक गर्मी पड़ती है तब चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ जाता है। सहजन में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, तो चिकनपॉक्स को होने नहीं देता है।

4-एक्सपर्ट्स का मानना है कि, सहजन की पत्तियों में एंटी-डायबिटीज गुण मौजूद होता है, जिसकी वजह से यह डायबिटीज मरीजों के बेहद लाभकारी हो सकता है। इसलिए शुगर मरीज इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

5-सहजन में विटामिन-A , विटामिन-B, फॉलिक एसिड और अन्य एशेंशिएयल न्यूट्रेंट पाए जाते हैं, जो हर तरह से स्किन की रक्षा करते हैं। इसलिए सहजन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह स्किन में ग्लोइंग लाता है।

6-सहजन की पत्तियां हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए भी काफी कारगर है। इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी सहायता कर सकती है। साथ ही यह ब्लड वेसल्स को भी ठीक से कार्य करने में मदद करती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल