इन चीजों से बनाएं नाइट क्रीम (,सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में स्किन के लिए इन सस्ती चीजों से बनाएं बेस्ट नाइट क्रीम, बस खर्च करने होंगे 10 रूपए

10 Rupees Skincare :मार्केट में ज्यादा कीमत में नाइट क्रीम मिलती है और साथ ही केमिकल वाली क्रीम भी होती है। इससे अलग आज हम आपको घर में ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से रात के लिए नाइट क्रीम बना सकते है।

दीपिका पाल

Homemade Night Cream: हर मौसम में तापमान का असर जितना शरीर पर होता है उतना ही स्किन यानि त्वचा के लिए भी यह फायदेमंद होता है। सर्दियों में त्वचा पर बदलाव देखने के लिए मिलते है। इस मौसम में त्वचा बेजान और रूखापन आ जाता है। त्वचा पर किसी प्रकार की नमी नहीं होती है। त्वचा को मुलायम और दाग-धब्बों से दूर रखने के लिए नाइट क्रीम फायदेमंद होता है।

मार्केट में ज्यादा कीमत में नाइट क्रीम मिलती है और साथ ही केमिकल वाली क्रीम भी होती है। इससे अलग आज हम आपको घर में ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से रात के समय के लिए नाइट क्रीम बना सकते है।

सस्ते बजट में देगी खूबसूरती और चमक

आप स्किन को ड्राई और डल होने से बचाने के लिए सिर्फ 10 रूपए के खर्च में गुलाब जल, एलोवेरा जेल, लॉन्ग, ग्लिसरीन जैसी चीजों को खरीद सकते है। इन चीजों की मदद से आप आसानी से बना सकते है।

1- आप एलोवेरा जेल और नारियल तेल की मदद से नाइट की क्रीम बना सकते है। त्वचा की हर प्रॉबल्म के लिए एलोवेरा फायदेमंद साबित होता है. ये स्किन को हाइड्रेट करने से लेकर ग्लोइंग और क्लीन बनाता है. इसकी क्रीम बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें और नारियल तेल की कुछ बूंदे इसमें मिला लें। इन मिली हुई चीजों तो कंटेनर में स्टोर कर लें. रात को सोने से पहले लगाएं. ये ड्राई स्किन वालों के लिए काफी बढ़िया है।

2-आप लौंग का इस्तेमाल करते है तो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां कम करके त्वचा को चमकदार, साफ और जवां बनाने में मदद करते हैं।इसकी क्रीम बनाने के लिए आप 7 से 8 लौंग लें, उसमें 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं. इसे रात भर के लिए छोड़ दें और अगले दिन से इस्तेमाल करें।

3-आप त्वचा के लिए नाइट क्रीम बना सकते है। ग्लिसरीन जहां नमी को लॉक करने का काम करती है वहीं, गुलाब जल स्किन को शांत करता है। आप घर में मौजूद कुछ चीजों से रात के लिए क्रीम बना सकते है। नाइट क्रीम बनाने के लिए 1 चम्मच ग्लिसरिन और 1 चम्मच गुलाब जल लें और एक साथ इन्हें मिक्स कर लें. इसे किसी कंटेनर में स्टोर करें. रोज रात को लगाकर सोएं. कुछ ही दिनों में स्किन ड्राई से नॉर्मल होने लगेगी।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर