तिल गुड़ के लड्डू की रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में घर पर बनाएं इस रेसिपी से तिल-गुड़ के लड्डू, खाने से मिलेगी हड्डियों को मजबूती

Til Jaggery Ladoo: सर्दियों में घर पर बनाएं तिल-गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू। ये रेसिपी न सिर्फ एनर्जी देगी बल्कि कैल्शियम से भरपूर होकर हड्डियों को मजबूती भी देगी।

दीपिका पाल

Sesame and Jaggery Ladoos Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। सर्दियों में खाने में कई रेसिपीज हम बनाते है जो स्वाद में बेहतर तो होती है सेहत को भी तंदुरूस्त रखती है। अगर आप सर्दी के मौसम में शरीर को गर्माहट और एक्टिव बनाना चाहते है तो तिल और गुड़, बस इन दो चीजों की मदद से स्वादिष्ट लड्डू बना सकते है। इन स्वाद से भरे लड्डू की बात ही अलग होती है। मकर संक्रांति में इन तिल और गुड़ के लड्डू का महत्व होता है। इन लड्डू को बनाना बेहद आसान भी है।

जानिए तिल के फायदे

यहां पर सर्दियों में तिल का सेवन करने से कई सारे फायदे शरीर को मिलते है। यहां पर तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते है जो हड्डियों को मजबूती बनाते है और खून की कमी दूर करते हैं, पाचन सुधारते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं, त्वचा और बालों को निखारते हैं। वहीं पर इस तिल से ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं और तनाव कम करते हैं, जिससे थकान, कमजोरी और कई बीमारियों से बचाव होता है।

जानिए तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की रेसिपी

क्या चाहिए सामग्री: तिल के बीज 1 कप, मूंगफली 1 कप, अखरोट आधा कप, बादाम आधा कप, काजू आधा कप, सूखा नारियल आधा कप, देसी घी आधा कप, गेहूं का आटा - 1 कप, गुड़ – 1 कप, इलायची पाउडर - 1 चम्मच, पिस्ते

जानें तिल के लड्डू बनाने का तरीका

  • तिल के लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहल एक कप तिल को अच्छी तरह से भूनें। स्लो फ्लेम पर तिल को ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब उसके बाद, उसी पैन में बारी बारी मूंगफली, अखरोट, बादाम, काजू और सूखा नारियल भूनें। सिर्फ नारियल को हल्का ही भूनें वह ब्राउन नहीं होना चाहिए।
  • उसके बाद पैन में दो चम्मच घी डालें और उसमें गेहूं का आटा अच्छी तरह भूनें।
  • अब बारी, बारी सभी चीजों को मिलाकर मिक्सर जार में पीस लें। ध्यान रखें सभी सामग्री गर्म नहीं होने चाहिए।
  • मूंगफली को पीसने से पहले उसका छिलका निकाल लें और उसे दरदरा ही पीसें। अब भूनें हुए आटे में सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं
  • अब पैन में दो से तीन चम्मच घी डालें और उसमें एक कप गुड़ डालें। गुड़ को मेल्ट होने दें। जब गुड़ मेल्ट हो जाए तब उसे आटे के मिशन में ंडालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब मिश्रण में आधा कप घी डालें और अच्छे से मिलाएं। अब मिश्रण को हाथों में लें और लड्डू के शेप में बांधें। अब एक कप तिल से एक किलो लड्डू बनकर तैयार है। सर्दियों में इसका खूब लुत्फ़ उठाएं।

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात