पंजाबी ढाबे के स्टाइल में सरसों का साग (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों में पंजाब स्टाइल में बनाएं सरसों का साग, स्वाद लगेगा लाजवाब

Punjabi Sarson Ka Saag Recipe: सरसों का साग पंजाबी स्टाइल में बनाने की सोच रहे है तो, आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानकारी दे रहे है।

दीपिका पाल

Winter Special Indian Greens Curry: सर्दियों का सीजन चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। ठंड के मौसम में तापमान से शरीर को बचाने के लिए कई ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्माहट देती है। मार्केट में इन दिनों हरी सब्जियां, सरसों, मेथी और पालक जैसी मिलने लगी है। इनमें ही सबसे खास सरसों का साग है यह डिश पंजाश की फेवरेट डिश है। इसका स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है। सरसों का साग पंजाबी स्टाइल में बनाने की सोच रहे है तो, आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानकारी दे रहे है। इन सरसों के साग को पंजाबी स्टाइल में आप इन तरीके से बना सकते है।

जानिए पंजाबी ढाबे के स्टाइल में सरसों का साग बनाने का तरीका

यहां पर कुछ सामग्रियों के साथ आपको सरसों का साग बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है। सामग्री

  • सरसों का साग- 750 ग्राम
  • पालक का साग- 250 ग्राम
  • बथुए का साग- 250 ग्राम
  • पानी- 2 कप
  • नमक- एक चुटकी
  • मक्की का आटा- 1 1/2 कप
  • हरी मिर्च- 4
  • अदरक- 25 ग्राम
  • लहसुन- 6 कली
  • प्याज-2
  • घी
  • मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून लाल
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून

जानिए सरसो का साग बनाने का तरीका

  • सरसो का साग बनाने के लिए, सबसे पहले तीनों साग को अच्छे से धो लें।
  • प्रेशर कुकर में तीनों साग को डालकर, उसमें थोड़ा नमक और पानी डालें। इसके बाद इसे आधे घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब साग का सारा पानी निचोड़कर अलग रख दें।
  • साग को कुकर में अच्छे से मैश कर लें और इसमें थोड़ा सा मक्के का आटा डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद कुकर में साग का पानी और उसके साथ नार्मल पानी डालें, इसे धीमी आंच पर पकाएं।
  • साग में हरी मिर्च और अदरक डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • अब इसके लिए तड़का तैयार करें, इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भूनें।
  • जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तब इस तड़के को साग में डालकर मिक्स कर दें।
  • बनकर तैयार है पंजाबी स्टाइल सरसों का साग। इसे आप मक्के की रोटी के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार