मेकअप रिमूवल करने के लिए बनाएं क्लींजर (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

घर पर मौजूद इन चीजों से बनाएं मेकअप रिमूवर और क्लींजर, आपकी स्किन बनेगी ग्लोइंग

आज हम आपको घर में मौजूद चीजों से मेकअप रिमूव करने की क्रीम बताएंगे जिसे बनाना बेहद आसान है। घर पर मौजूद कुछ नेचुरल चीजें स्किन पर से मेकअप को रिमूव करने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद कर सकती है।

दीपिका पाल

Skin Care Tips: गर्मी हो या फिर कोई और मौसम सेहत के साथ ही चेहरे का ख्याल भी आपको रखना जरूरी होता है। चेहरे की देखभाल करने के लिए आपको कई चीजों को लगाना जरूरी होता है तो वहीं पर स्किन हाईड्रेट रखना भी बेहद जरूरी है। किसी भी फंक्शन के समय हम मेकअप लगाना नहीं भूलते है लेकिन जब इसे हटाने की बारी आती है तो भूल जाते है। मेकअप को रिमूव करने के लिए रिमूवर या क्लींजर की आवश्यकता होती है जिसे हम अक्सर इस्तेमाल करना भूल जाते है।

कई क्लींजर में केमिकल होते है तो कई स्किन फ्रेंडली होते है। आज हम आपको घर में मौजूद चीजों से मेकअप रिमूव करने की क्रीम बताएंगे जिसे बनाना बेहद आसान है। घर पर मौजूद कुछ नेचुरल चीजें स्किन पर से मेकअप को रिमूव करने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद कर सकती है।

इन चीजों की मदद से बनाएं मेकअप रिमूवल

यहां पर आप नेचुरल चीजों की मदद से मेकअप रिमूवल बना सकते है जिसे बनाना बेहद आसान है...

गुलाब जल और जोजोबा ऑयल

नेचुरल तरीकों में आप गुलाब जल और जोजोबा ऑयल की मदद से मेकअप रिमूवल बना सकते है जिसे बनाने के लिए आप इस तरीके को अपनाएं।

  • एक चम्मच गुलाब जल में बराबर मात्रा में जोजोबा ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसे कॉटन पर लगाएं और इसका उपयोग करें। इससे आपकी स्किन को नुकसान भी नहीं होगा यह रेसिपी खासकर ड्राई स्किन वालों के लिए ये सही रहती है। इस रिमूवल में मौजूद गुलाब जल चेहरे को हाइड्रेट रखने और जोजोबा ऑयल स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

कच्चा दूध यहां पर कच्चा दूध सबसे बेस्ट मेकअप रिमूवल में से एक होता है इसे नेचुरल क्लींजर के रूप में जाना जाता है। कच्चा दूध का इस्तेमाल करने से स्किन को नमी मिलती है तो वहीं पर मेकअप को आसानी से हटाया जा सकता है।

  • इसे बनाने के लिए 1-2 चम्मच कच्चा दूध लें. एक कॉटन पैड को कच्चे दूध में डुबोएं। फिर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और मेकअप को साफ करें,बाद में चेहरे को पानी से धो लें. ड्राई स्किन वालों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद होता है।

गुलाब जल और एलोवेरा क्लींजर

अपने चेहरे पर लगे मेकअप को हटाने के लिए आप नेचुरल तरीके से क्लींजर बना सकते है इसके लिए आप गुलाब जल और एलोवेरा जेल दोनों का इस्तेमाल कर सकते है।यहां पर गुलाब जल की तासीर ऐसी है कि, स्किन पर इसे लगाने से आपको ठंडक मिलती है इसके अलावा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन मुलायम और चमकदार बनती है।

  • इस क्लींजर को बनाने के लिए आप 2 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाएं, आप चाहें तो इसमें 1-2 बूंदें नारियल तेल भी मिला सकते हैं। एक कटोरी में गुलाब जल और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाएं, इस मिश्रण को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। फिर गीले कपड़े या कॉटन पैड से इसे साफ कर लें,यह क्लींजर त्वचा को हाइड्रेट करता है और मेकअप को आसानी से हटाने में मदद करेगा।

नारियल तेल

मेकअप को चेहरे से हटाना अक्सर भूल जाते है या फिर कोई मेकअप रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल नहीं कर पाते है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप को रिमूव करने के लिए कर सकते है।

नारियल के तेल से मेकअप रिमूव करने के लिए आप सबसे पहले कॉटन पर नारियल तेल डालकर स्किन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने से आपका मेकअप रिमूव हो जाता है वहीं पर नारियल का तेल लगाने से ड्राई स्किन वालों को मदद मिलती है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर